मुंबई के बालार्ड पियर में स्थित एक्सचेंज बिल्डिंग में लगी आग,यहीं तीसरी मंजिल पर है एनसीबी का दफ्तर

indiareporterlive
शेयर करे

दमकल की गई गाड़ियां पहुंचीं और आग बुझाने का शुरू किया काम

रिया चक्रवर्ती और बॉलिवुड ड्रग्स कनेक्शन की जांच कर रही है एनबीसी

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 21 सितम्बर 2020। मुंबई के एनसीबी दफ्तर वाली बिल्डिंग में सोमवार को आग लग गई। मौके पर कई फायर ब्रिग्रेड की गाड़ियां पहुंचीं और आग बुझाई। बताया जा रहा है कि एनसीबी के उसे दफ्तर में आग लगी है जहां से रिया चक्रवर्ती और बॉलिवुड में ड्रग्स कनेक्शन की जांच हो रही है। एनसीबी का दफ्तर बालार्ड पियर में स्थित एक्सचेंज बिल्डिंग में है। यहीं पर आग लगी है। आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। थोड़ी देर बाद आग बुझा ली गई। अंदेशा लगाया जा रहा था कि आग में कई अहम दस्तावेज जल सकते हैं, हालांकि अधिकारियों ने इससे इनकार किया। सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स ऐंगल, रिया चक्रवर्ती और बॉलिवुड ड्रग्स कनेक्शन से संबंधित दस्तावेज इसी दफ्तर में रखे हैं।

अचानक आग से मचा हड़कंप

सोमवार दोपहर को अचानक बिल्डिंग में आग लग गई। एनसीबी के दफ्तर में आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया। खिड़कियों से बाहर धुआं और आग की लपटें निकलने लगीं। दफ्तर में मौजूद लोग घबरा गए। फायर ब्रिग्रेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया। हालांकि आग पर काबू न होने पर और दमकल की गाड़ियां मगवाई गईं।

तीसरी मंजिल पर है एनसीबी का दफ्तर

अधिकारियों ने कहा कि इमारत की दूसरी मंजिल पर मामूली आग लगी थी। इस बिल्डिंग में एनसीबी का दफ्तर है लेकिन यह तीसरी मंजिल पर है। एनसीबी कार्यालय पूरी तरह सुरक्षित है। आग पर काबू पा लिया गया है, किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

Leave a Reply

Next Post

जगदलपुर से रायपुर एवं हैदराबाद नियमित विमान सेवा शुरू, विकास के क्षेत्र में बस्तर अब भरेगा नयी उड़ान : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

शेयर करेहवाई सेवा के शुभारंभ से बस्तर के विकास का नया अध्याय शुरू जगदलपुर एयरपोर्ट का नामकरण अंचल की आराध्य देवी माँ दन्तेश्वरी के नाम से किया गया पंकज गुप्ता रायपुर 21 सितम्बर 2020 (इंडिया रिपोर्टर लाइव)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय से बस्तर जगदलपुर से रायपुर […]

You May Like

जोड़ों से लेकर रीढ़ की बीमारियों तक, मुंबई में मरीजों को मिलेगी विशेषज्ञ देखभाल....|....परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन