‘मणिपुर को नजरअंदाज और जांच एजेंसियों का करेंगे दुरुपयोग’, पीएम मोदी पर गौरव गोगोई का हमला

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंफाल 11 जून 2024। कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने मंगलवार को एक बार फिर मणिपुर हिंसा को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री से उम्मीद नहीं की जाती कि वह हिंसा प्रभावित मणिपुर में मौजूदा हालात पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के शब्दों पर ध्यान देंगे। वह फिलहाल पूर्वोत्तर राज्यों को नजरअंदाज ही करेंगे। इसके अलावा, कानून प्रवर्तन एजेंसियों का दुरुपयोग करेंगे और भारतीय संविधान को तोड़ने-मरोड़कर पेश करने की कोशिश करेंगे।

एक साल से अधिक समय से हिंसा जारी
बता दें, एक साल से अधिक समय बीतने के बाद भी राज्य में हालात गंभीर बने रहने पर आरएसएस प्रमुख ने सोमवार को चिंता जताई थी। उन्होंने कहा था कि संकट से घिरे राज्य की हालत पर प्राथमिकता के साथ विचार किया जाना चाहिए। 

मैं पीएम से उम्मीद नहीं करता 
गोगोई ने कहा, ‘मैं पीएम मोदी से यह उम्मीद नहीं करता कि वह आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के शब्दों पर कोई ध्यान देंगे। प्रधानमंत्री मोदी को नजरअंदाज करेंगे। कानून लागू करने वाली एजेंसियों का दुरुपयोग करेंगे और भारतीय संविधान को तोड़ने-मरोड़ने की कोशिश करेंगे।’

उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, ‘शुक्र है कि लोगों ने इंडिया गठबंधन को अपनी ओर से बोलने और भारतीय संसद और संविधान की रक्षा के लिए चुना है।’

यहां से जीते गोगोई
गौरतलब है, कांग्रेस के युवा सांसद ने भाजपा के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 1.44 लाख से अधिक मतों के अंतर से हराकर असम के जोरहाट निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा के लिए जीत हासिल की। गोगोई ने अगस्त 2023 में नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर लोकसभा में एक भाषण दिया था। इस दौरान उन्होंने मणिपुर पर मोदी के मौन व्रत पर सवाल उठाया था और पूछा था कि अबतक राज्य का दौरा क्यों नहीं किया।

Leave a Reply

Next Post

आज चुना जाएगा भाजपा विधायक दल का नेता, केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह-भूपेंद्र यादव भुवनेश्वर पहुंचे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव भुवनेश्वर 11 जून 2024। ओडिशा में आज भाजपा के विधायक दल की बैठक होनी है। इस बैठक में पार्टी अपने विधायक दल का नेता चुनेगी। इस बैठक में बतौर केंद्रीय पर्यवेक्षक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव भुवनेश्वर पहुंच गए हैं। भुवनेश्वर […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल