‘नहीं दिया गया था सेना को आदेश, लद्दाख में घुसपैठ रुकी नहीं’, ओवैसी ने केंद्र पर लगाए गंभीर आरोप

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

हैदराबाद 07 फरवरी 2026। तेलंगाना में 11 फरवरी को होने वाले नगरपालिका और नगर निगम चुनावों के नजदीक आते ही राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। साथ ही आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति भी अपने अपने चरम पर पहुंच गई है। इसी बीच निजामाबाद में एक चुनावी सभा को संबोधित करत हुए सीमा सुरक्षा के मुद्दे पर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। ओवैसी ने कहा कि कोविड के समय से ही उन्होंने सरकार को चेतावनी दी थी कि चीन भारत में घुसपैठ कर रहा है।

उनका कहना था कि एक भारतीय सेना जनरल ने बताया था कि चीन की टुकड़ियां और टैंक लद्दाख में प्रवेश कर गए थे। जनरल ने प्रधानमंत्री कार्यालय और सभी जिम्मेदार अधिकारियों को जानकारी दी। लेकिन इसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जो ठीक लगे, वही करो। ओवैसी ने भाजपा और आरएसएस पर आरोप लगाया कि वे सेना को आदेश देने का साहस नहीं दिखा सके, ताकि चीनी सेना को पीछे हटाया जा सके।

पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप पर क्या बोले?
इस दौरान ओवैसी ने टी20 वर्ल्ड कप को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की टीम अगर भारत के खिलाफ नहीं खेलेगी, तो उन्हें यहां आने की कोई जरूरत नहीं है। ओवैसी ने सरकार और अधिकारियों पर कटाक्ष किया कि वे चुप हैं और पाकिस्तान की बात सुन रहे हैं, जबकि हमें कड़ा रुख दिखाना चाहिए।

हेमंत बिस्वा सरमा पर भी साधा निशाना
इसके साथ ही ओवैसी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर एक ऑटो चालक मुस्लिम है तो उसे कम किराया देना चाहिए जैसी बातें कही जा रही हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मैं आपको दो रुपये देता हूं, क्या आप लेंगे? क्या मैं इसे आपके खाते में ट्रांसफर कर दूं?। ओवैसी ने अंत में कहा कि सीएम सरमा का ऐसा बयान देने का मकसद था कि इस तरह के भेदभाव और अपमान को लोग समझें।

Leave a Reply

Next Post

राज्यपाल रमेन और सीएम साय ने किया राष्ट्रपति मुर्मू का स्वागत, कहा- यह गर्व का क्षण

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 07 फरवरी 2026। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शनिवार को छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के जगदलपुर पहुंची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पहुंचने पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने  पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं