सामुहिक आत्महत्या मामला: कर्ज में डूबे परिवार के जहर खाने की घटना में पांचवीं मौत, घर की आखिरी सदस्य ने भी तोड़ा दम

Indiareporter Live
शेयर करे

भोपाल के पिपलानी इलाके में एक ही परिवार के पांच सदस्यों के जहर खा लिया था. जिसके बाद एक-एक कर परिवार के सभी लोगों की मौत हो गई

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल 29 नवंबर 2021 । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पिपलानी इलाके में एक ही परिवार के पांच सदस्यों के जहर खा लेने की घटना में आज परिवार के आखिरी सदस्य ने भी दम तोड़ दिया. दो बेटियों, सास और पति के बाद आज सोमवार सुबह महिला ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि कर्ज से परेशान संजीव जोशी (47), उसकी मां नंदिनी (67), पत्नी अर्चना (45), बेटियां ग्रिशमा (21) और पूर्वी (16) ने गुरुवार की रात कथित रूप से जहर से भरी कोल्ड ड्रिंक पी ली थी. पेशे से मैकेनिक जोशी और परिवार ने व्हाट्सऐप पर इस घटना की ‘लाइव स्ट्रीमिंग’ भी की थी. अधिकारी ने बताया कि जोशी ने जहर का प्रभाव जांचने के लिए पहले अपने कुत्ते को जहर दिया था, जिससे कुत्ता मर गया था.

बेटियों के बाद पिता ने तोड़ा दम

पिपलानी थाना प्रभारी अजय नायर ने कहा, ‘‘नंदिनी और पूर्वी की शुक्रवार, ग्रिशमा की शनिवार सुबह, संजीव जोशी की शनिवार देर रात और अर्चना जोशी की सोमवार सुबह इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई. ’’ परिवार की दो बेटियों ने वाट्सएप पर अलग-अलग सुसाइड नोट टाइप किए और अपने रिश्तेदारों को भेज दिए. सुसाइड नोट में दोनों बच्चों ने अपने रिश्तेदारों पर भी नाराजगी जाहिर की है. दोनों लड़कियों ने अपने सुसाइड नोट में सपनों का जिक्र करते हुए कहा कि एक बच्ची साइंटिस्ट और एक बच्ची फैशन डिजाइनर बनना चाहती थी, लेकिन दोनों के सपने टूट गए हैं.

मामले में चार महिलाएं गिरफ्तार

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह भदौरिया ने शुक्रवार को कहा था कि जोशी ने सात से आठ लोगों से कर्ज लिया था. नायर ने बताया कि पुलिस ने चार महिलाओं के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहीं शनिवार को ही बीजेपी विधायक ने गंभीर अवस्था में इलाज करवा रहे संजीव को 2 लाख रुपये का चेक सौंपा था और फोटो शेयर किया था जिसके बाद विधायक को सोशल मीडिया पर लोगों ने ट्रोल भी क‍िया था. कांग्रेस ने बीजेपी विधायक के इस व्यवहार को अनुचित बताया था और अब संजीव की मौत के बाद विधायक पर आईसीयू में गंभीर अवस्था में इलाज करवा रहे शख्स के साथ फोटो सेशन करवा रही है.

Leave a Reply

Next Post

दहेज में नहीं मिली बाइक तो बीच चौराहे पर पत्नी को तीन बार तलाक बोल कर छोड़ा, पति पर केस दर्ज

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इंदौर 29 नवंबर 2021 । मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में कथित तौर पर दहेज में मोटरसाइकिल की मांग पूरी न होने के चलते आम चौराहे पर पत्नी को लगातार तीन बार तलाक बोलकर पत्नी को छोड़ने का मामला सामने आया है. मामले में आरोपि […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान