बीएसएनएल ने ओटीटीप्ले के साथ बीएसएनएल इंटरटेनमेंट नामक एक नवीन इंटरनेट टीवी सेवा पेश की

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव/(अनिल बेदाग)

मुंबई 03 फरवरी 2025। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने भारत के प्रमुख स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म एग्रीगेटर ओटीटीप्ले के साथ मिलकर बीएसएनएल इंटरटेनमेंट नामक एक नवीन इंटरनेट टीवी सेवा पेश की है। यह सेवा पूरे भारत में बीएसएनएल मोबाइल उपयोगकर्ताओं को 450 से अधिक लाइव टीवी चैनलों, जिनमें प्रीमियम चैनल भी शामिल हैं, का मुफ्त एक्सेस प्रदान करती है। में पायलट लॉन्च के बाद, बीआईटीवी अब पूरे भारत में लॉन्च किया जा रहा है, जो बीएसएनएल के अपने उपयोगकर्ताओं को विश्वस्तरीय मनोरंजन प्रदान करने के विज़न का हिस्सा है। बीएसएनएल इंटरटेनमेंट के साथ बीएसएनएल ग्राहक भक्तिफ्लिक्स, शॉर्टफंडली, कंचा लंका, स्टेज, ओएम टीवी, प्लेफ्लिक्स, फैनकोड, डिस्ट्रो, हबहॉपर और रन टीवी जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म के साथ-साथ 450+ लाइव टीवी चैनल, ब्लॉकबस्टर फिल्में और वेब सीरीज़ का आनंद ले सकते हैं।

लॉन्च इवेंट में बोलते हुए बीएसएनएल के सीएमडी रॉबर्ट जे रवि आईटीएस ने कहा, “बीआईटीवी के साथ, अपने भागीदारों के माध्यम से, बीएसएनएल  हर ग्राहक को ‘कहीं भी, कभी भी’ मुफ्त में मनोरंजन का आनंद लेने की शक्ति प्रदान कर रहा है, चाहे वह किसी भी प्लान पर हों। बीआईटीवी बीएसएनएल की डिजिटल समावेशन के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है और बीएसएनएल इस क्रांतिकारी सेवा के माध्यम से बदलाव लाने वाले पहले टेलीकॉम सेवा प्रदाताओं में से एक होगा।”  इस विज़न को साझा करते हुए ओटीटीप्ले के सह-संस्थापक एवं सीईओ अविनाश मुदलियार ने कहा, “हम बीएसएनएल के साथ बीआईटीवी के लॉन्च के लिए अपनी साझेदारी की घोषणा करते हुए बेहद उत्साहित हैं। 

Leave a Reply

Next Post

नए चेहरों के साथ म्यूजिकल ड्रामा फिल्म "अंदाज 2" का फर्स्ट लुक रिलीज़ 

शेयर करेसुनील दर्शन और नदीम ( ऑफ नदीम श्रवण ) की सफल जोड़ी एक बार फ़िल्म “अंदाज 2” से करेंगी वापसी  इंडिया रिपोर्टर लाइव/(अनिल बेदाग) मुंबई 03 फरवरी 2025। फ़िल्म अंदाज 2 का बहुप्रतीक्षित टीज़र रिलीज हो गया है, निर्देशक  सुनील दर्शन ने अपनी आनेवाली रोमांटिक ड्रामा फिल्म का धमाकेदार […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं