झारखंड सरकार की नाकामियों को उजागर करने के लिए भाजपा ने बनाई रणनीति, पांच सदस्यों की समिति बनाई

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रांची 14 दिसंबर 2023। झारखंड में भाजपा ने पांच सदस्यों की एक समिति गठित की है। इस समिति को जिम्मेदारी दी गई है कि यह झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार की नाकामियों को उजागर करें। बता दें कि आगामी 28 दिसंबर को झारखंड की झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद के गठबंधन वाली सरकार अपने चार साल पूरे कर लेगी। ऐसे में भाजपा की इस कोशिश को अगले विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।  ्र

समिति में इन नेताओं को किया गया शामिल
बता दें कि इस पांच सदस्यीय समिति का गठन झारखंड भाजपा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने किया है। इस समिति की अध्यक्षता पूर्व आईपीएस अधिकारी अरुण एरोन करेंगे। वहीं शिव पूजन पाठक, योगेंद्र प्रताप सिंह, रविनाथ किशोर और सुनिता सिंह, इस समिति के अन्य सदस्य होंगे। पार्टी ने आधिकारिक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है। बयान में कहा गया है कि हेमंत सोरेन सरकार 28 दिसंबर को सत्ता में चार साल पूरे कर लेगी। हर साल की तरह भाजपा सरकार की नाकामियों, उसके झूठ और भ्रष्टाचार को उजागर करेगी। 

कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों से करोड़ों रुपये बरामद होने के बाद भाजपा सरकार पर हमलावर है। वहीं झारखंड में वामदलों ने संयुक्त बयान जारी कर कार्रवाई की मांग की है। वामदलों ने कहा है कि भ्रष्टाचारी किसी भी दल के हो, दोषी को सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह सीधे टैक्स चोरी का मामला है और इसकी विस्तार से जांच होनी चाहिए।

Leave a Reply

Next Post

चीन की सबसे बड़ी गलती होगी ताइवान पर हमला, जानिए कैसे हिंद महासागर में फंस सकता है ड्रैगन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 14 दिसंबर 2023। चीन और ताइवान के बीच तनाव दिनों दिन बढ़ रहा है और माना जा रहा है कि जल्द ही चीन ताइवान पर हमले जैसा कोई बड़ा कदम उठा सकता है। हालांकि चीन अगर ऐसा करता है तो यह उसकी बहुत […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए