पार्ले एग्रो ने ‘स्‍मूध फ्रूट लस्‍सी’ की पेशकश की

Indiareporter Live
शेयर करे

स्‍वादिष्‍ट फलों और दही की अच्‍छाइयों से बनी यह लस्‍सी भारत को बेवेरज का एकदम नया अनुभव प्रदान करेगी

स्‍मूध के नेशनल ब्राण्‍ड एम्‍बेसेडर वरुण धवन के साथ एक नया कैम्‍पेन लॉन्‍च किया

अनिल बेदाग/ इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 02 अप्रैल 2023। पार्ले एग्रो ने अपने डेयरी ब्राण्‍ड स्‍मूध के तहत एक और नया उत्‍पाद स्‍मूध फ्रूट लस्‍सी लॉन्‍च किया है। नये लॉन्‍च हुए इस उत्‍पाद का रोजाना सेवन किया जा सकता है। मन को खुश कर देने वाली यह लस्‍सी तरह-तरह के फ्‍लेवर्स में आती है और इसमें स्‍वादिष्‍ट फलों और दही की अच्‍छाइयों का शानदार संयोजन है। पार्ले एग्रो ने स्‍मूध फ्रूट लस्‍सी के लिये अपने नेशनल ब्राण्‍ड एम्‍बेसेडर वरुण धवन के साथ एक नया कैम्‍पेन लॉन्‍च किया है। किफायती दामों पर उच्‍च गुणवत्‍ता के और स्‍वादिष्‍ट पेय देने के अपने मिशन में, पार्ले एग्रो ने स्‍मूध फ्रूट लस्‍सी को शानदार दाम में लॉन्‍च किया है। इसके कार्टन पैक की कीमत सिर्फ 10 रुपये है। बड़े पैक की जरूरत को ध्‍यान में रखते हुए, स्‍मूध फ्रूट लस्‍सी पकड़ने में आसान पेट बॉटल्‍स में भी उपलब्‍ध हैं और ऐसी बॉटल का मूल्‍य 15 रुपये है। अभी देश के बाजार में ऐसी कीमतों की पेशकश करने वाला कोई दूसरा डेयरी बेवरेज ब्राण्‍ड नहीं है।

फ्रूट लस्‍सी के लॉन्‍च पर अपनी बात रखते हुए, पार्ले एग्रो की संयुक्‍त प्रबंध निदेशक एवं सीएमओ नादिया चौहान ने कहा, “भारत डेयरी से प्‍यार करने वाला देश है। इस बात को ध्‍यान में रखकर और स्‍मूध फ्लेवर्ड मिल्‍क की भारी सफलता को देखते हुए, हमने अपने स्‍मूध डेयरी ब्राण्‍ड का विस्‍तार किया है और एक और बेजोड़ पेशकश स्‍मूध फ्रूट लस्‍सी लॉन्‍च की है। भारत के लोग दशकों से फलों और दही को काफी पसंद करते हैं। हमारी नई पेशकश से उपभोक्‍ताओं को सिर्फ 10 रूपये में अनोखे स्‍वादों की विविधता में अपना पसंदीदा स्‍नैक पीने योग्‍य रूप में मिलेगा। ऐसी पेशकश भारत के बाजार में पहले कभी नहीं हुई है। स्‍मूध फ्रूट लस्‍सी भारत में नये-नये उत्‍पाद पेश करते रहने की हमारी प्रतिष्‍ठा को बनाये रखती हैं। यह भारतीय उपभोक्‍ताओं के लिये ज्‍यादा ‘गुड-फॉर-यू’ प्रोडक्‍ट्स पेश करने के लिये हमारी प्रतिबद्धता को भी पुख्‍ता करती हैं।

Leave a Reply

Next Post

मुंबई के दृश्य को बदलने के लिए तैयार है 'द एल्टीट्यूड'

शेयर करे अनिल बेदाग/ इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 02 अप्रैल 2023। इंतज़ार ख़त्म हुआ। द एल्टीट्यूड के लॉन्च की घोषणा करते हुए हमें बहुत खुशी हो रही है। पारंपरिक डिज़ाइन की सीमाओं के परे जाकर मुंबई में लक्ज़री लिविंग के नए मानदंड स्थापित करने वाला, परिवर्तक, हाई-राइज़ रेसिडेंशियल प्रोजेक्ट हम प्रस्तुत […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां