इरफान पठान ने बताया- स्पिन गेंदबाजों को कैसे खेलें कोहली, नाथन लियोन और एगर बन सकते हैं बड़ा खतरा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 03 फरवरी 2023। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत नौ फरवरी से हो रही है। चार टेस्ट मैच की यह सीरीज दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को हर हाल में यह सीरीज जीतनी होगी। भारत को इस सीरीज में जीत हासिल करने के लिए विराट कोहली का बल्ला चलना जरूरी है।  विराट ने टी20 और वनडे में अपनी पुरानी फॉर्म हासिल कर ली है और लगातार रन बना रहे हैं। वह जल्द ही वनडे में अपने 50 शतक भी पूरे कर सकते हैं, लेकिन टेस्ट में कोहली का लय में लौटना बाकी है। वह क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में नवंबर 2019 के बाद से कोई शतक नहीं लगा पाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट ने 20 टेस्ट में 48.05 की औसत से 1682 रन बनाए हैं। इसमें सात शतक शामिल हैं। हालांकि, पिछले कुछ मैच में विराट ने स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ संघर्ष किया है और यह उनके लिए चिंता का विषय हैं। इरफान पठान ने भी इस बात पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने एक स्पोर्ट्स चैनल से बातचीत में कहा कि बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज में कोहली अपनी बल्लेबाजी में कई बदलाव करना चाहेंगे और स्पिन गेंदबाजों को खेलने का उनका तरीका इनमें से एक है। इरफान ने कहा “तो, एक बात वह अपने दिमाग में रखेंगे कि वह लियोन के साथ-साथ एगर की फिरकी का सामना करने जा रहे हैं। क्योंकि वह विशेष रूप से स्पिन के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं और मुझे लगता है कि एक चीज जो वह व्यक्तिगत रूप से भी कर सकते हैं वह है कोशिश करें और थोड़ा और आक्रामक बनें, क्योंकि मुझे लगता है कि स्पिन के खिलाफ उनका स्ट्राइक रेट भी कम हो गया है।

इरफान पठान ने आगे कहा “मुझे पता है कि हम यहां टेस्ट क्रिकेट के बारे में बात कर रहे हैं, लेकिन कभी-कभी उन्हें स्पिन के खिलाफ थोड़ा अधिक आक्रामक होना चाहिए, यह आपको उस मुकाबले में बेहतर बना सकता है जब आप वास्तव में नाथन लियोन जैसे लोगों का सामना कर रहे हों जो अपनी स्पिन, अतिरिक्त उछाल और वह गेंद को दाएं हाथ के बल्लेबाज से भी दूर ले जाते हैं। इसलिए, मुझे लगता है कि उन्हें यह बात ध्यान में रखनी चाहिए।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट के लिए भारत की टेस्ट टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव।

Leave a Reply

Next Post

चैंपियन अंडर-19 भारतीय महिला टीम का दिल्ली एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 03 फरवरी 2023। टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय महिला अंडर-19 टीम का दिल्ली एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया। टीम गरुवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई) एयरपोर्ट पहुंची। वहां ढोल बाजों के साथ खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां