प्रवासी श्रमिकों का पंजीयन 15 दिवस के भीतर करने का निर्देश दिया कलेक्टर ने

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 24 अगस्त 2020। कलेक्टर डाॅ.सारांश मित्तर ने कोरोना महामारी के चलते लाॅकडाउन के दौरान अन्य राज्यों से बिलासपुर जिले में लौटे हुए प्रवासी श्रमिकों का पंजीयन 15 दिवस के भीतर नजदीकी लोक सेवा केन्द्र या च्वाईस सेंटर के माध्यम से कराकर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश सभी नगरीय निकायों एवं जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दिया।

जिले में लगभग 1 लाख 9 हजार श्रमिक कोरोना महामारी के दौरान लाॅकडाउन में वापस अपने घरों को लौटे थे। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार इन सभी श्रमिकों का श्रम विभाग में पंजीयन किया जायेगा। ताकि उनको श्रम विभाग के संचालित योजनाओं का लाभ मिल सके। पंजीयन कार्य धीमी होने पर कलेक्टर ने असंतोष जताया है और सभी पात्र श्रमिकों का पंजीयन संबंधित क्षेत्र के श्रम निरीक्षकों से समन्वय कर 15 दिवस के भीतर करने का निर्देश दिया गया है। बिल्हा एवं मस्तूरी क्षेत्र में श्रमिक पंजीयन के लिये विशेष कुमार व्याय क्षेत्रीय श्रम निरीक्षक मोबाईल नंबर 6262699887 और कोटा तथा तखतपुर क्षेत्र में श्रमिक पंजीयन के लिये फणेश्वर नाथ विश्वकर्मा क्षेत्रीय श्रम निरीक्षक मोबाईल नंबर 9179059984 से संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आज से प्रारंभ हुआ..

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 25 अगस्त 2020। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आज से प्रारंभ हुआ। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक और संसदीय कार्यमंत्री रविन्द्र चौबे सहित अन्य सदस्यगण कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में जाते हुए।

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग