चमोली त्रासदी के पीड़ित परिवार के लिए आगे आए सोनू सूद,चार बेटियों को गोद लेने का किया ऐलान, पढ़ाई से शादी तक पूरी जिम्मेदारी

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुश्किल कितनी भी बड़ी क्यों ना हो, संकट कितना भी क्यों ना गहरा जाए, एक्टर सोनू सूद लोगों को उम्मीद का दामन नहीं छोड़ने देते हैं। कोरोना काल में अपनी मदद से कई लोगों की जिंदगी संवारने वाले सोनू अब चमोली त्रासदी में भी एक सक्रिय भूमिका निभाने जा रहे हैं। उन्होंने चमोली त्रासदी में अनाथ हुईं चार बेटियों को गोद लेने का फैसला किया है। उत्तराखंड में चमोली हादसे में इलेक्ट्रीशियन का काम करने वाले आलम सिंह पुंडीर की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से हादसे के शिकार हुए आलम उस वक्त एक टनल में काम कर रहे थे। इनकी मौत से पूरा परिवार बेसहारा और बेबस हो गया है।

चमोली हादसे में मारे गए आलम सिंह पुंडीर की चार बेटियां हैं जिन्हें समझ में नहीं आ रहा था कि उनकी जिंदगी आगे कैसे कटेगी ? लेकिन इन बच्चियों के बारे में जानकारी मिलते ही सोनू सूद ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। सोनू सूद ने खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर इन बच्चियों की तस्वीर के साथ ट्वीट किया है ‘यह परिवार अब हमारा है भाई’।

इन बेटियों की पढ़ाई से लेकर शादी तक की जिम्मेदारी सोनू खुद निभाना चाहते हैं. इस बारे में मीडिया से बात करते हुए सोनू सूद ने कहा ‘ये हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वो मुश्किल समय में मदद का हाथ बढ़ाएं। इस त्रासदी की वजह से जो बर्बादी हुई है वहां हर संभव मदद दी जानी चाहिए’। उम्मीद है कि सोनू सूद के इस ऐलान से आलम सिंह पुंडीर के परिजनों और बेटियों को काफी राहत मिली होगी। बॉलीवुड एक्टर सोनू के इस कदम ने एक बार फिर उनके फरिश्ता होने का एहसास करवाया है।

कोरोना काल में लॉकडाउन के समय से शुरु हुआ सोनू सूद की मदद का सिलसिला थम ही नहीं रहा है,बल्कि हर आपदा और संकट के वक्त उनके मदद के हाथ बढ़ते ही जा रहे है। सोनू सूद ने पिछले साल बिहार और असम में आए बाढ़ संकट के दौरान काफी मदद पहुंचाई थी। हर संभव मदद करने के लिए तैयार रहने वाले सोनू ने इन चार बेटियों की जिंदगी संवारने की जो कोशिश की है वाकई तारीफ के काबिल है।

Leave a Reply

Next Post

दिल के स्वास्थ्य के लिए उपयोगी है दही, जाने इसके जबरदस्त फायदे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव दही का सेवन पेट से जुड़े हर प्रकार के रोग का अचूक इलाज माना जाता है. प्रतिदिन दही का सेवन करने से कई तरह की बीमारियों से बचा जा सकता है.दही को सूपर फूड भी कहा जाता है इसलिए दोपहर का भोजन यानी लंच के […]

You May Like

मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान....|....मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की....|....होर्मुज से जॉर्डन तक बढ़ा युद्ध का खतरा: ईरान ने अमेरिकी ठिकाने पर दागीं मिसाइलें, पश्चिम एशिया में हाई अलर्ट....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात....|....जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका....|....तृणमूल एमपी सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, असम से राज्यसभा सांसद थीं ममता की पूर्व सहयोगी....|....सुशासन तिहार में मिले 37 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण करने का दावा खोखला - दीपक बैज....|....किशोर चंन्द्र पात्र बने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक....|....ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़