पाकिस्तानी सेना प्रमुख-PCB अध्यक्ष करें ओपनिंग…’, भारत से हार पर इमरान खान का मुनीर-नकवी पर तंज

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इस्लामाबाद 23 सितंबर 2025। दुबई में खेले जा रहे एशिया कप 2025 में भारत से लगातार दो मैच हारने के बाद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और वर्ल्ड कप विजेता कप्तान इमरान खान ने अपने देश के सेना प्रमुख पर तंज कसा है। जेल में बंद इमरान खान ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) चेयरमैन मोहसिन नकवी और पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर को निशाने पर लेते हुए कहा कि अगर पाकिस्तान को भारत से जीतना है तो दोनों को ही ओपनिंग बल्लेबाजी करनी चाहिए।

इमरान का नकवी-मुनीर पर तंज
इमरान खान की बहन अलीमा खान ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘इमरान भाई ने कहा कि भारत से क्रिकेट मैच जीतने का सिर्फ एक तरीका है कि आर्मी चीफ जनरल मुनीर और पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी ओपनिंग करने उतरें। अंपायर पूर्व मुख्य न्यायाधीश काजी फाएज ईसा और पाकिस्तान के मुख्य चुनाव आयुक्त सिकंदर सुल्तान राजा हों, जबकि तीसरे अंपायर इस्लामाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सरफराज डोगर हों।’

इमरान ने नकवी पर साधा निशाना
1992 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को उसकी पहली और एकमात्र विश्व कप जीत दिलाने वाले कप्तान इमरान खान ने पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी को पाकिस्तानी क्रिकेट को बर्बाद करने का जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने नकवी पर अयोग्यता और भाई-भतीजावाद का आरोप लगाया। अलीमा खान ने बताया कि उन्होंने अपने भाई को भारत के हाथों पाकिस्तान की लगातार हार की जानकारी दी, जिस पर इमरान खान ने यह तंज कसा।

मुनीर पर निशाना साधते रहे हैं इमरान
72 वर्षीय इमरान खान लंबे समय से सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर पर यह आरोप लगाते रहे हैं कि उन्होंने उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) का जनादेश चुरा लिया। उनका आरोप है कि यह काम तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश काजी फाएज ईसा और मुख्य चुनाव आयुक्त सिकंदर सुल्तान राजा की मदद से किया गया।

जेल में बंद हैं इमरान
पीटीआई पार्टी के संस्थापक इमरान खान अगस्त 2023 से कई मामलों में जेल में बंद हैं। जेल में रहते हुए भी वह पाकिस्तानी राजनीति और क्रिकेट पर बयान देते रहते हैं। भारत से लगातार हार के बाद पाकिस्तान में क्रिकेट और राजनीति दोनों में हलचल तेज हो गई है। इमरान का यह नया बयान पाकिस्तान में राजनीतिक और खेल जगत में चर्चा का विषय बन गया है।

Leave a Reply

Next Post

'भारत-फ्रांस असैन्य परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में मिलकर करेंगे काम'; विशेष कार्यबल बैठक में सहमति

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 23 सितंबर 2025। भारत और फ्रांस बहुत जल्द असैन्य परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में मिलकर काम कर सकते हैं। दोनों पक्ष द्विपक्षीय असैन्य परमाणु सहयोग के विभिन्न प्रमुख पहलुओं पर निकट संपर्क में रहने पर सहमत हुए। दोनों देशों के प्रतिनिधियों ने सोमवार […]

You May Like

मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं....|....5 लाख पौधों से बदलेगी गड़चिरोली की तस्वीर....|....प्राग की गलियों में मिला सेज़ल शर्मा को सुकून का खजाना....|....रेवती महुरकर की रफ्तार से चौंका बॉलीवुड....|....शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर