फिल्म इंडस्ट्री में पसरा मातम, इस दिग्गज हस्ती का 49 वर्ष की उम्र में निधन, लंबे समय से कैंसर से थे पीड़ित

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 29 मई 2026। तमिल फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद और शोकिंग खबर सामने आई है। फिल्म ‘विल अंबु’ के जरिए अपनी पहचान बनाने वाले प्रख्यात निर्देशक व निर्माता रमेश सुब्रमण्यम का महज 49 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरी साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। फिल्म जगत से जुड़ी कई बड़ी हस्तियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। 

लंबे समय से कैंसर से थे पीड़ित 

जानकारी के अनुसार, रमेश सुब्रमण्यम पिछले काफी समय से बोन कैंसर (हड्डियों के कैंसर) की बीमारी से जूझ रहे थे। पिछले कुछ महीनों से चेन्नई के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। परिवार ने अनुसार, उनका अंतिम संस्कार कल सुबह कोयंबटूर जिले के सुगनापुरम में किया जाएगा। 

ऐसा रहा रमेश का फिल्मी सफर 

बता दें कि रमेश सुब्रमण्यम ने मशहूर फिल्म निर्माता सुसेंथिरन के असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में अपने सफर की शुरुआत की थी। साल 2016 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘विल अंबु’ में उन्होंने बतौर स्वतंत्र निर्देशक डेब्यू किया। ‘विल अंबु’ के बाद उन्होंने ‘द किलर मैन’ नाम से एक और फिल्म बनाई, जिसमें अभिनेता विक्रांत और कॉमेडियन योगी बाबू ने मुख्य किरदार निभाया। 

Leave a Reply

Next Post

कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सिद्धरमैया ने सोनिया गांधी, राहुल से मुलाकात की

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 29 मई 2026। कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के एक दिन बाद कांग्रेस नेता सिद्धरमैया ने शुक्रवार सुबह अपने बेटे यतींद्र के साथ राहुल गांधी और सोनिया गांधी से 10 जनपथ स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। अधिकारियों ने यह जानकारी […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां