ऑस्ट्रेलियाई अखबार में फिर छाए विराट कोहली, लिखा ‘किंग की वापसी, दुनियाभर में छाने को हैं तैयार’

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पर्थ 14 नवंबर 2024। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो रही है। इस सीरीज में सभी की नजरें विराट कोहली और रोहित शर्मा पर होंगी। दोनों पिछले कुछ दिनों से टेस्ट में अच्छे फॉर्म में नहीं रहे हैं। हालांकि, विराट ऑस्ट्रेलियाई अखबारों में जरूर छाए हुए हैं। हेराल्ड सन, द डेली टेलीग्राफ के बाद अब द वेस्ट ऑस्ट्रेलिया ने भी कोहली को फ्रंट पेज पर जगह दी है। ऑस्ट्रेलियाई अखबार कोहली को भारत ऑस्ट्रेलियाई के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के प्रमोशन के लिए इस्तेमाल करते दिख रहे हैं। कोहली रविवार को पर्थ पहुंचे थे। वहीं पहला टेस्ट खेला जाएगा। कोहली का ऑस्ट्रेलिया पहुंचना इतनी बड़ी बात है कि ऑस्ट्रेलियाई अखबार  लगातार इस स्टार क्रिकेटर को अपने फ्रंट पेज पर जगह दे रहे हैं। 

द वेस्ट ऑस्ट्रेलिया ने फ्रंट पेज पर बड़े-बड़े शब्दों में लिखा- ‘किंग की वापसी’ (द रिटर्न ऑफ द किंग)। दुनियाभर की आखें पर्थ और कोहली पर हैं।’ इसके बाद एक और पेज पर द वेस्ट ऑस्ट्रेलिया ने लिखा ‘होली कोहली (पवित्र कोहली)। किंग अपनी विदाई सीरीज में दुनिया पर छा जाने को तैयार हैं।’ ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के स्क्रीनशॉट्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। इससे पहले द टेलीग्राफ ने इस सीरीज को ‘युगों की लड़ाई’ बताया। इसी अखबार में पंजाबी में भी एक सेक्शन था, जिसमें भारत के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल पर एक लेख था। इसकी हेडिंग थी, ‘नवम राजा (नया राजा)।’ हेराल्ड सन ने इस सीरीज को विराट कोहली की विदाई सीरीज यानी ऑस्ट्रेलिया की धरती पर आखिरी टेस्ट सीरीज बताया है।

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया का ऐसा करने से दुनिया चौंक गई है। इससे पहले पाकिस्तान के मुख्य कोच जेसन गिलेस्पी ने आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर पूरा ध्यान देने और पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज की अनदेखी करने के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की आलोचना की थी। विराट कोहली इस साल टेस्ट में कुछ खास फॉर्म में नहीं दिखे हैं। मुख्य कोच गौतम गंभीर समते कई लोगों को लगता है कि इस भारतीय बल्लेबाजी आइकन में अभी भी काफी क्रिकेट बाकी है और ऑस्ट्रेलिया में आगामी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (बीजीटी) के दौरान वह खूब रन बना सकते हैं।  

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली में धुंध के कारण उड़ानें प्रभावित, 300 से अधिक फ्लाइट्स में देरी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 14 नवंबर 2024। गुरुवार को दिल्ली में घने कोहरे और धुंध के कारण हवाई यातायात पर असर पड़ा। इस कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर कई उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। फ्लाइट ट्रैकर वेबसाइट फ्लाइटराडार 24 के अनुसार, दिल्ली हवाई […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक