डोनाल्ड ट्रंप का रूसी राष्ट्रपति पर बड़ा बयान: पुतिन पागल हो गया है, यूक्रेन में बेक़सूर लोगों को मार रहा है

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वांशिगटन 26 मई 2025। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनका रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ हमेशा अच्छा संबंध रहा है,  लेकिन अब उसमें कुछ बदल गया है। वह बिल्कुल पागल हो गया है। डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि अब वो पहले जैसे नहीं रहे, पुतिन अब पूरी तरह से अपना संतुलन खो चुके हैं। रविवार रात किए गए एक सोशल मीडिया पोस्ट में ट्रंप ने न केवल रूस की नीतियों की निंदा की, बल्कि यह भी दावा किया कि यूक्रेन पर किया जा रहा यह हमला “निर्दोष लोगों की बेवजह हत्या” बन चुका है।

 अब पुतिन हो चुके हैं पागल: ट्रंप
ट्रंप ने कहा, मेरा पुतिन से हमेशा अच्छा रिश्ता रहा है, लेकिन अब उसमें बदलाव साफ है। वह बेकसूर नागरिकों को मार रहे हैं, और यह सिर्फ सैनिकों तक सीमित नहीं है। यूक्रेन के शहरों पर मिसाइल और ड्रोन फेंकना अब एक विक्षिप्त नेता की हरकत लगती है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि यूक्रेन पर यह अंधाधुंध हमला न तो रणनीतिक है और न ही सैन्य रूप से जरूरी। बल्कि यह सिर्फ तबाही और डर फैलाने के लिए किया जा रहा है।

 पूरे यूक्रेन पर कब्जे की कोशिश रूस को ले डूबेगी
ट्रंप ने आगे चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पुतिन यूक्रेन को पूरी तरह कब्जे में लेने की सोच रहे हैं, तो यह रूस के लिए एक घातक भूल साबित होगी। उन्होंने कहा, “यह रास्ता रूस को कहीं का नहीं छोड़ेगा, यह अंत की ओर ले जाएगा।” 

यह पुतिन, ज़ेलेंस्की और बाइडन का युद्ध है, मेरा नहीं
ट्रंप ने सिर्फ पुतिन ही नहीं, बल्कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि ज़ेलेंस्की की बयानबाज़ी स्थिति को और बिगाड़ रही है और बाइडन की अयोग्यता ने इस युद्ध को भड़काया है। ट्रंप ने दोहराया कि अगर वो राष्ट्रपति होते, तो यह युद्ध कभी शुरू ही नहीं होता। उन्होंने कहा, यह पुतिन, ज़ेलेंस्की और बाइडन का युद्ध है, मेरा नहीं।

बढ़ता वैश्विक दबाव और अमेरिका की चिंता
रूस के ताजा हमलों के बाद अमेरिका और पश्चिमी देशों की चिंता अब और बढ़ती जा रही है। यूक्रेन के मुताबिक हालिया हमलों में कम से कम 12 लोग मारे गए और दर्जनों घायल हुए हैं, जिससे यह युद्ध की शुरुआत के बाद का सबसे भीषण हमला बन गया है। ट्रंप की ओर से “पुतिन अब पागल हो चुके हैं” जैसा कड़ा बयान वैश्विक मंच पर यह संकेत देता है कि अब रूस के खिलाफ वैश्विक सहनशीलता खत्म होती जा रही है, और आने वाले समय में दबाव और जवाबी रणनीतियां और तेज हो सकती हैं।

Leave a Reply

Next Post

यूपी में ट्रिपल मर्डर: इसलिए हुई बाप और दो बेटों की हत्या!... बसपा नेता और उसके दामाद से कनेक्शन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जौनपुर 27 मई 2025। यूपी के जौनपुर जिले में पिता और दो बेटों की सनसनीखेज वारदात हुई। ट्रिपल मर्डर मामले में पुलिस ने बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और दामाद को गिरफ्तार किया है। जबकि बेटे पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। मामले […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार