मुंबई में खुला भारत का पहला ‘फुजीफिल्म हाउस ऑफ फोटोग्राफी’

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अनिल बेदाग

मुंबई, 21 अगस्त 2026। फोटोग्राफी के शौकीनों और विजुअल क्रिएटर्स के लिए मुंबई में एक नया आकर्षण जुड़ गया है। फुजीफिल्म इंडिया ने अंधेरी पश्चिम में भारत का पहला ‘फुजीफिल्म हाउस ऑफ फोटोग्राफी’ शुरू किया है। करीब 5,795 वर्ग फुट में फैला यह दो मंजिला केंद्र दुनिया में फुजीफिल्म का 11वां ऐसा स्थल है।

यह पहल वर्ल्ड फोटोग्राफी डे के अवसर पर शुरू हुई है, वहीं फोटोग्राफी के आविष्कार के 200 वर्ष पूरे होने का वर्ष इसे और खास बनाता है। यहां कैमरा और प्रिंटिंग तकनीक के अनुभव के साथ सीखने, प्रयोग करने और अपनी रचनात्मकता को निखारने का अवसर मिलेगा।

इमेजिंग बिजनेस डिवीजन के जनरल मैनेजर युजिरो इगाराशी ने कहा, “हम ऐसी जगह बनाना चाहते हैं जो केवल प्रोडक्ट दिखाने तक सीमित न हो, बल्कि क्रिएटिविटी, सीखने और कम्युनिटी को बढ़ावा दे।”

ग्राउंड फ्लोर पर इंस्टैक्स, एक्स सीरीज और जीएफएक्स कैमरों के हैंड्स-ऑन अनुभव के साथ क्विकस्नैप और दूरबीनों के लिए विशेष जोन हैं। पहली मंजिल पर फोटो गैलरी, क्रिएटर स्टूडियो, वर्कशॉप एरिया और प्रो प्रिंट सेंटर बनाया गया है।

फुजीफिल्म इंडिया के एसोसिएट डायरेक्टर अरुण बाबू के मुताबिक, “यह सिर्फ इमेजिंग समाधान अनुभव करने की जगह नहीं, बल्कि फोटोग्राफी कम्युनिटी को जोड़ने और विजुअल स्टोरीटेलिंग को प्रेरित करने वाला घर है।” वर्कशॉप, फोटो वॉक, प्रदर्शनियों और क्रिएटर मीट-अप के जरिए यह केंद्र मुंबई की जीवंत फोटोग्राफी संस्कृति को नया मंच देने की तैयारी में है।

Leave a Reply

Next Post

प्यार का जाल या मौत का खेल? ‘द मिसिंग गर्ल’ ने बढ़ाया सस्पेंस

शेयर करेजब प्यार बना कातिल का हथियार, ‘द मिसिंग गर्ल’ की कहानी ने चौंकाया इंडिया रिपोर्टर लाइव अनिल बेदाग मुंबई, 21 अगस्त 2026। मशहूर फिल्ममेकर विपुल अमृतलाल शाह और सनशाइन पिक्चर्स की शॉर्ट-फॉर्म क्राइम थ्रिलर सीरीज ‘बड़ा जुर्म छोटी कहानी’ अपने नए एपिसोड ‘फाइल 2: द मिसिंग गर्ल’ के साथ […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग