विपक्षी दलों की बैठक में कांग्रेस को धुरी बनाएंगी सोनिया गांधी, 24 पार्टियों के लिए रखेंगी रात्रिभोज

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 12 जुलाई 2023। पटना के बाद अब बेंगलुरू में 17-18 जुलाई को विपक्षी एकता की बैठक होगी। इस बैठक में कुल 25 राजनीतिक दलों के शामिल होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि 17 जुलाई को सोनिया गांधी पार्टी के सभी नेताओं को रात्रिभोज पर आमंत्रित कर सकती हैं। वहीं, बैठक में एक नया दल इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग भी शामिल होगा। इसके अलावा, बैठक के लिए आम आदमी पार्टी को भी निमंत्रण दिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि बेंगलुरु में होने वाली बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शामिल हो सकती हैं। इससे पहले कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने भी यही दावा किया था। गौरतलब है, पटना में हुई बैठक में करीब 17 दलों ने हिस्सा लिया था। विपक्षी एकता की दूसरी बैठक के लिए आठ नई पार्टियों को निमंत्रण भेजा गया है। 

यह है नई पार्टी

. मरूमलारची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एमडीएमके)

. कोंगु देसा मक्कल काची (केडीएमके)

. विदुथलाई चिरुथिगल काची (वीसीके)

. रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी)

. ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक

. इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग 

. केरल कांग्रेस (जोसेफ)

. केरल कांग्रेस (मणि)

2014 से 2024 तक बदला समीकरण!
सबसे दिलचस्प बात यह है कि नई पार्टियों में से केडीएमके और एमडीएमके 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा के सहयोगी थे। वहीं, 23 जून को पटना में हुई बैठक में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, ममता बनर्जी, शरद पवार समेत अन्य विपक्षी नेता शामिल हुए थे। आम आदमी पार्टी ने कहा था कि अगर कांग्रेस दिल्ली अध्यादेश मुद्दे पर पार्टी का समर्थन नहीं करती है तो वह विपक्षी एकता से अलग हो जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

'जब भी हम प्लेइंग-11 चुनते हैं, फैंस को निराश करते हैं', जानें भारतीय कोच द्रविड़ ने ऐसा क्यों कहा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 12 जुलाई 2023। राहुल द्रविड़ के टीम इंडिया के हेड कोच बनने के बाद से भारतीय टीम को कुछ मेजर टूर्नामेंट्स में हार का सामना करना पड़ा है। इनमें 2022 एशिया कप, 2022 टी20 वर्ल्ड कप और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल जैसे […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं