रजनीकांत और कमल हासन का ऐतिहासिक मिलन, ‘थलाइवर 173’ से रचेगा नया अध्याय

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

(अनिल बेदाग)

मुंबई 06 नवंबर 2025। भारतीय सिनेमा के दो महानायक – सुपरस्टार रजनीकांत और कमल हासन  अब एक ऐतिहासिक सफर में साथ नज़र आएंगे। रजनीकांत की अगली भव्य फिल्म ‘थलाइवर 173’ को प्रस्तुत कर रहा है राजकमल फिल्म्स इंटरनेशनल, जिसका निर्देशन करेंगे लोकप्रिय फिल्मकार सुंदर सी।

यह फिल्म सिर्फ एक सिनेमाई प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि रजनीकांत और कमल हासन की 50 साल पुरानी दोस्ती और भाईचारे का उत्सव भी है। इस सहयोग के साथ राजकमल फिल्म्स इंटरनेशनल अपने 44 गौरवशाली वर्ष भी मना रहा है।

कमल हासन और आर. महेंद्रन द्वारा निर्मित यह मेगा प्रोडक्शन रजनीकांत के करिश्माई अभिनय और सुंदर सी के निर्देशन का संगम होगा। फिल्म को रेड जायंट मूवीज़ के ज़रिए पोंगल 2027 पर भव्य रूप से रिलीज़ किया जाएगा।

सिनेप्रेमियों के लिए यह जोड़ी एक भावनात्मक और ऐतिहासिक क्षण लेकर आ रही है, जब दो दिग्गज फिर एक साथ भारतीय सिनेमा का स्वर्ण अध्याय लिखेंगे।

Leave a Reply

Next Post

जल्द डिजिटल धमाका करने वाली है निकिता रावल 

शेयर करेनिकिता रावल का नया डिजिटल धमाका आने को तैयार! इंडिया रिपोर्टर लाइव (अनिल बेदाग) मुंबई 06 नवंबर 2025। अपनी ग्लैमरस अदाओं और दमदार परफॉर्मेंस से दर्शकों को मोहित करने वाली अभिनेत्री निकिता रावल ने हाल ही में अपने नए शूट की बिहाइंड-द-सीन झलकियाँ साझा कर सोशल मीडिया पर सनसनी […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग