मजदूरी बढ़ाने की मांग: गल्ला मंडी में मजदूरों का धरना, सड़क की जाम

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

आगरा, 11 अक्टूबर 2026। आगरा के अछनेरा गल्ला मंडी में मजदूरी की दरें बढ़ाने की मांग को लेकर मजदूरों ने मोर्चा खोल दिया है। रविवार दोपहर को आक्रोशित मजदूरों मंडी के बाहर सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया। इससे कुछ समय के लिए यातायात ठप हो गया। जाम की सूचना मिलते ही थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मजदूरों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। इसके बाद मजदूर मंडी परिसर में ही धरने पर बैठ गए।

मजदूरों का कहना है कि वे लंबे समय से मजदूरी बढ़ाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। वर्तमान में उन्हें नाै रुपये प्रति बोरी मजदूरी मिल रही है, जिसे बढ़ाकर 12 रुपये प्रति बोरी करने की मांग है। मजदूरों ने दो टूक शब्दों में ऐलान किया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जातीं तब तक अछनेरा गल्ला मंडी में कोई मजदूर काम नहीं करेगा। इसके चलते मंडी में किसान परेशान रहे।

दूरदराज से आए किसानों को अपनी धान और अन्य फसल बेचने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। ग़ल्ला मंडी में पैदा हुए इस गतिरोध को सुलझाने के लिए व्यापार मंडल के महामत्री नरेंद्र कुमार बिन्दल ने मजदूर संगठन के भाहव सिंह से शाम तक का समय मांगा है। शाम को व्यापारियों और मजदूर प्रतिनिधियों के बीच एक बैठक होनी तय हुई है। वही मंडी सचिव संजय पचहेरा ने बताया है मजदूरों ने मजदूरी बढ़ाने के लिए हड़ताल की है। व्यापारी और मजदूरों को एक साथ बैठाकर वार्ता की जाएगी। जल्द समस्या का निस्तारण हो जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली प्रदर्शन: सीजेपी का सरकार पर हमला

शेयर करे नेताओं की गुमशुदगी पर उठाए गंभीर सवाल, तुरंत रिहाई की मांग इंडिया रिपोर्टर लाइव दिल्ली, 11 अक्टूबर 2026। कॉकरोच जनता पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पार्टी के तीन प्रमुख नेताओं-अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी या कथित रूप से गायब किए जाने पर सरकार […]

You May Like

शादी का झांसा देकर 5 लाख से अधिक की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़....|....स्कूल में प्रिंसिपल ने चोर गिरोह बनाया....|....बच्चों के भोजन में छिपकली मिलने के बाद एक्शन में खाद्य सुरक्षा टीम....|....डिप्टी सीएम आवास के सामने एएनएम का उग्र प्रदर्शन....|....नेपाल में फिर कुदरत का कहर: बाढ़ के साथ बहते दिखे घर और पुल....|....महाकाल की शरण में भारतीय खिलाड़ी....|....घर में घुस कर हत्या कर दी जा रही, पुलिस और सरकार मूकदर्शक - कांग्रेस....|....पहले बिजली बेचता था छत्तीसगढ़, भाजपा राज में खरीदना पड़ रहा - कांग्रेस....|....राम वन गमन पथ के धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों को तबाह कर रही है भाजपा सरकार - कांग्रेस....|....गंभीर मरीजों और उनके परिवारों का सहारा बना ‘सुकून निलया’