किच्चा सुदीप–प्रियामणि बने सनप्योर के 30 साल के भरोसे का चेहरा

शेयर करे

किच्चा सुदीप–प्रियामणि के साथ सनप्योर का बड़ा दांव, लॉन्च हुआ नया हेल्दी ऑयल

किच्चा सुदीप–प्रियामणि के साथ सनप्योर का बड़ा ब्रांड कैंपेन

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 05 जुलाई 2026। सनप्योर ने अपने 30 वर्षों के भरोसेमंद सफर का जश्न एक भावनात्मक मल्टीमीडिया ब्रांड अभियान के साथ मनाया है। मासूम ग्रुप की प्रमुख कंपनी एमके एग्रोटेक के इस अभियान में सुपरस्टार किच्चा सुदीप और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री प्रियामणि परिवार, स्वाद और अपनत्व की खूबसूरत कहानी को जीवंत करते नजर आते हैं। “Sunpure Ellide, Santhosha Allide” (जहां सनप्योर है, वहां खुशियां हैं) टैगलाइन पर आधारित यह अभियान बताता है कि पिछले तीन दशकों से सनप्योर सिर्फ एक खाद्य तेल नहीं, बल्कि लाखों परिवारों की रसोई का भरोसेमंद साथी रहा है।

इसी अवसर पर कंपनी ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक उपभोक्ताओं के लिए सनप्योर चैंपियन रिफाइंड कैनोला ऑयल भी लॉन्च किया, जो MUFA और ओमेगा-3 से भरपूर है। मन्नान खान, निदेशक, मासूम ग्रुप ने कहा, “सनप्योर की 30 वर्षों की यात्रा हमारे लिए गर्व का विषय है। यह अभियान उन लाखों परिवारों के साथ हमारे भरोसे और भावनात्मक रिश्ते का उत्सव है, जिन्होंने वर्षों से हम पर विश्वास जताया है।”

वहीं फराह खान, निदेशक, मासूम ग्रुप ने कहा, “‘Sunpure Ellide, Santhosha Allide’ सिर्फ एक टैगलाइन नहीं, बल्कि हर उस परिवार की भावना है, जहां स्वादिष्ट भोजन के साथ खुशियां भी परोसी जाती हैं। हमारा उद्देश्य दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान लाना और उनसे भावनात्मक जुड़ाव बनाना है।”

Leave a Reply

Next Post

​पद्म विभूषण तीजन बाई का निधन छत्तीसगढ़ और पूरे कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति : किरण देव

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 05 जुलाई 2026। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने छत्तीसगढ़ की माटी की गौरव, लोक संस्कृति को वैश्विक पटल पर अमिट पहचान दिलाने वाली विश्वविख्यात पण्डवानी गायिका, पद्म विभूषण तीजन बाई के देहावसान पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री देव ने […]

You May Like

आजीविका से जोड़ना आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम: वन मंत्री कश्यप....|....भाजपा सोशल मीडिया के नवनियुक्त राष्ट्रीय संयोजक दीपक म्हस्के ने विधिवत पदभार संभाला....|....जनसुनवाई में 'डॉग मास्क' प्रकरण को प्रशासन ने बताया 'पब्लिसिटी स्टंट'....|....बसों का किराया बढ़ाने का विरोध....|....60 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, गोपाल डेयरी पर कार्रवाई....|....गले में जहरीला सांप डालकर घूमता रहा नशेड़ी युवक....|.... नाबालिग छात्रा को 6 महीने से अश्लील मैसेज भेज रहा था लैब असिस्टेंट....|....56 नए सिविल जजों की पोस्टिंग, 15 न्यायिक अधिकारियों के तबादले....|....अपनी नाकामी छुपाने नक्सल पीड़ितों की नुमाइश कर उनके ज़ख्मों पर नमक छिड़क रही है सरकार - कांग्रेस....|....भाजपा शासन में युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा - वंदना राजपूत