दिवाली पर दर्शकों को मिलेगा बंपर गिफ्ट, बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों के बीच होगा महामुकाबला

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 13 सितम्बर 2023। मार्वल स्टूडियोज की मचअवेटेड फिल्म ‘द मार्वल्स’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच फिल्म की रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। जी हां, ‘द मार्वल्स’ भारत में इस साल दिवाली के मौके पर हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होने वाली है। दिलचस्प बात तो यह है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की ‘टाइगर 3’ से टक्कराने वाली है। इसके अलावा फिल्म की भिड़त साउथ के दमदार एक्टर राघव लॉरेंस और एस जे सूर्या की ‘जिगर ठंडा डबल एक्स’ से होने वाली है।

‘द मार्वल्स’ का है दर्शको को इंतजार  
मार्वल स्टूडियोज ने कुछ समय पहले ‘द मार्वल्स’ का ट्रेलर जारी किया था, जिसे देखन के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की बेताबी काफी बढ़ गई है। फिल्म में लार्सन कैरोल डैनवर्स अपनी पुरानी भूमिका में नजर आएंगी, जबकि पैरिस और वेल्लानी कैप्टन मोनिका रामब्यू और कमला खान उर्फ मिस मार्वल की अपनी-अपनी भूमिकाओं को दोहराते हुए मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में शानदार शुरुआत करेंगे।

वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म है ‘टाइगर 3’
वहीं, टाइगर 3 की बात करें तो फिल्म मेकर आदित्य चोपड़ा वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स का निर्माण कर रहे हैं और उनकी आगामी फिल्म सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म ‘टाइगर 3’ है, जो दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है। दो सितंबर को वाईआरएफ ने ‘टाइगर 3’ का पहला पोस्टर लॉन्च किया था। जारी किए गए इस पोस्टर में कटरीना और सलमान काफी दमदार लुक में नजर आ रहे थे। बता दें कि ‘टाइगर 3’ वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म है। ‘एक था टाइगर’ और ‘टाइगर जिंदा है’ के बाद ‘टाइगर 3’ सलमान की तीसरी स्पाई थ्रिलर फिल्म होगी। इस फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है। ‘टाइगर 3’ दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

बॉक्स ऑफिस पर मचेगा घमासान
कार्तिक सुब्बाराज की डायरेक्टेड ‘जिगरठंडा डबल एक्स’ साल 2014 में आई ‘जिगरठंडा’ का स्टैंडअलोन सीक्वल है। फिल्म में राघव लॉरेंस और एस जे सूर्या मुख्य भूमिका में हैं और फिल्म दिवाली के मौके पर हिंदी, तेलुगु, तमिल और दुनिया भर में रिलीज होगी। इस बार बॉक्स ऑफिस पर  ‘द मार्वल्स’, ‘टाइगर 3’ और ‘जिगरठंडा डबल एक्स’ के बीच जबर्दस्त मुकाबला देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Next Post

2019 के बाद पहली बार भारत के तीन बल्लेबाज टॉप-10 में, गिल ने हासिल की करियर की बेस्ट रैंकिंग

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 13 सितम्बर 2023। आईसीसी की ताजा रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों को जबरदस्त फायदा हुआ है। एशिया कप 2023 में टीम इंडिया ने शानदार खेल दिखाया है और इस दौरान अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों ने आईसीसी रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई है। एशिया […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर