मणिपुर में तीन उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार बरामद; सुरक्षा बलों का तलाशी अभियान जारी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंफाल 11 जुलाई 2025। मणिपुर में सक्रिय उग्रवादी संगठनों के खिलाफ जारी तलाशी अभियान के तहत सुरक्षा बलों ने राज्य के तीन जिलों से तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, गुरुवार को काकचिंग जिले के उमाथेल बाजार इलाके से प्रतिबंधित संगठन कांगलीपाक यावोल कन्ना लूप के एक सक्रिय सदस्य को पकड़ा है। इससे पहले, बुधवार को इंफाल पश्चिम जिले के मयांग इंफाल थाना क्षेत्र के ममांग लेइकाई से इसी संगठन के एक अन्य सदस्य को भी गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार किए गए इस सदस्य पर थौबल, काकचिंग और इंफाल पश्चिम जिलों में जबरन वसूली, अपहरण और नए कैडरों की भर्ती जैसे गंभीर आरोप हैं। पुलिस ने उसके पास से 9 एमएम की एक पिस्तौल और गोला-बारूद भी जब्त किया है। इसके अलावा, प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी ऑफ कांगलीपाक के एक सक्रिय सदस्य को गुरुवार को बिष्णुपुर जिले के फोगाकचाओ-इखाई अवांग लेइकाई से गिरफ्तार किया गया।

गौरतलब है कि मणिपुर में मई 2023 से मैतेई और कुकी आदिवासी समुदायों के बीच भड़की जातीय हिंसा के बाद से सुरक्षा बल लगातार तलाशी अभियान चला रहे हैं। इस हिंसा में अब तक 260 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग विस्थापित हो चुके हैं।

राज्य की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार ने 13 फरवरी 2024 को मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया था। मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद राज्य विधानसभा को निलंबित कर दिया गया, हालांकि उनका कार्यकाल वर्ष 2027 तक था।

Leave a Reply

Next Post

RSS चीफ बोले- नेता को 75 साल की आयु में रिटायर हो जाना चाहिए; पांच साल पहले भागवत ने कहा था ऐसा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 11 जुलाई 2025। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने फिर से कहा है कि नेताओं को 75 साल की उम्र में सेवानिवृत्त हो जाना चाहिए। उन्होंने नागपुर में एक कार्यक्रम में कहा कि जब आपको कोई 75 साल का होने […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक