उत्तरकाशी विमान हादसे पर AAIB ने जारी की जांच रिपोर्ट, हादसे की ये वजह आई सामने

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

गंगनानी 20 जुलाई 2025। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो(एएआईबी) ने उत्तराखंड के उत्तरकाशी के गंगनानी में हुए विमान हादसे को लेकर प्रारंभिक रिपोर्ट जारी की है। हादसे में छह लोगों की जान गई थी। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पायलट ने उत्तरकाशी-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर आपातकालीन लैंडिंग का प्रयास किया, लेकिन असफल रहा। लैंडिंग के दौरान मुख्य रोटर सड़क के किनारे चल रही एक ओवरहेड फाइबर केबल से टकरा गया, जिससे दुर्घटना हुई। हालांकि इसको लेकर जब उत्तरकाशी जिला प्रशासन से बात की गई तो उन्होंने ऐसी किसी भी रिपोर्ट की जानकारी से इंकार कर दिया।

हेलिकॉप्टर के हो गए थे दो टुकड़े

हादसा इतना भयानक था कि विमान के गिरते ही उसके दो टुकड़े हो गए। उसमें सवार पांच लोग पहले ही बाहर छिटक गए थे। उसमें से भी दो शवों की स्थिति बहुत बुरी थी। लेकिन दो शव हेलीकॉप्टर के अंदर ही फंसे गए थे। उन्हें निकालने के लिए अभियान दल को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कटर के माध्यम हेली को काटा गया। उसके बाद वह शव बाहर निकाले गए। वहीं खाई में खड़ी चट्टान होने के कारण अभियान में मुश्किल आई। 

Leave a Reply

Next Post

भारत-पाकिस्तान के बीच डब्ल्यूसीएल का मुकाबला रद्द, भारतीय खिलाड़ियों ने किया था बहिष्कार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 20 जुलाई 2025। भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (डब्ल्यूसीएल) का मुकाबला रद्द कर दिया गया है। आयोजकों ने यह फैसला भारतीय खिलाड़ियों के नाम वापस लेने के बाद लिया है। डब्ल्यूसीएल ने भी इस संबंध में बयान दिया […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल