भारत की पाकिस्तान को दो टूक- आत्मनिर्णय के नाम पर संप्रभुता से खिलवाड़ नहीं करेंगे सहन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

संयुक्त राष्ट्र, 20 नवंबर 2026। भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान पर ‘आत्मनिर्णय’ के सिद्धांत का घरेलू राजनीतिक उद्देश्यों के लिए दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। भारत ने स्पष्ट कहा कि आत्मनिर्णय के सिद्धांत का इस्तेमाल किसी भी देश की क्षेत्रीय अखंडता को कमजोर करने के लिए नहीं किया जाना चाहिए।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन की प्रथम सचिव भाविका मंगलानंदन ने गुरूवार को कहा कि संयुक्त राष्ट्र और अन्य मंचों पर चार्टर के कुछ बुनियादी सिद्धांतों जैसे- आत्मनिर्णय को नए सिरे से परिभाषित करने और संकीर्ण या घरेलू राजनीतिक उद्देश्यों के लिए चुनिंदा तरीके से लागू करने की लगातार कोशिशें अस्वीकार्य हैं। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि आत्मनिर्णय का सिद्धांत उपनिवेशवाद से मुक्ति का माध्यम है। यह किसी देश से अलग होने या संयुक्त राष्ट्र के किसी सदस्य देश की क्षेत्रीय अखंडता को कमजोर करने का औचित्य नहीं हो सकता।

भाविका मंगलानंदन ने अपने बयान में पाकिस्तान का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका निशाना स्पष्ट रूप से पाकिस्तान की ओर था। पाकिस्तान अक्सर मुद्दे की प्रासंगिकता की परवाह किए बिना कश्मीर का मुद्दा उठाता रहा है और इसे आत्मनिर्णय के अधिकार से जोड़कर पेश करता है। मंगलानंदन ने कहा, ‘हम दोहराना चाहेंगे कि जो देश अब स्वतंत्र हो चुके हैं, वहां आत्मनिर्णय का सिद्धांत लोकतांत्रिक विकल्प के नियमित इस्तेमाल के माध्यम से सबसे बेहतर तरीके से कायम रखा जाता है।’ भारत का लगातार यह रुख रहा है कि पाकिस्तान जनमत संग्रह की मांग उठाता रहा है, लेकिन कश्मीर के लोगों ने भारत में लोकतांत्रिक चुनावों में हिस्सा लेकर और अपने प्रतिनिधियों को चुनकर भारत के साथ रहने का अपना विकल्प जाहिर कर दिया है।

भाविका मंगलानंदन संयुक्त राष्ट्र महासभा की तीसरी समिति की बैठक में बोल रही थीं। यह समिति सामाजिक और मानवीय मामलों से जुड़े मुद्दों पर काम करती है। बैठक में पाकिस्तान की ओर से प्रस्तावित ‘लोगों के आत्मनिर्णय के अधिकार का सार्वभौमिक रूप से साकार होना’ शीर्षक वाले प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा था। इस प्रस्ताव को 62 देशों ने सह-प्रायोजित किया था और इसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया। प्रस्ताव में किसी देश या किसी विशेष क्षेत्र का उल्लेख नहीं किया गया था, ताकि इसे अधिकतम समर्थन मिल सके। वहीं, इस बार इस्लामाबाद की सामान्य परंपरा से हटकर पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि सैयद हैदर शाह ने अपने संबोधन में कश्मीर का मुद्दा नहीं उठाया।

Leave a Reply

Next Post

हॉन्गकॉन्ग ओपन: सात्विक-चिराग की जोड़ी पुरुष युगल के सेमीफाइनल में पहुंची

शेयर करेरक्षिता का सफर हुआ समाप्त इंडिया रिपोर्टर लाइव हॉन्गकॉन्ग, 20 नवंबर 2026। भारत की सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने शुक्रवार को चीन के हू के युआन और लिन जियांग यी की जोड़ी को हराकर हॉन्गकॉन्ग ओपन 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारतीय जोड़ी […]

You May Like

जैकी श्रॉफ को आज भी याद है बचपन का वो डर....|....कोंडागांव में सगीर खान पर प्रशासन का बड़ा एक्शन....|....सीएम साय ने बलौदाबाजार को दी विकास कार्यों की सौगात....|....फर्जी दस्तावेज पर रह रहे तीन अफगानी संदिग्धों को एटीएस ने उठाया....|....बिना एफआईआर खाता फ्रीज करना अनुचित....|....भोपाल से जबलपुर पहुंचा कांग्रेस का संविधान मार्च....|....चार महीने बाद आज से फिर गूंजेंगी शहनाइयां....|....गोरखपुर में सीएम योगी का बड़ा ऐलान....|.... नकली दवा नेटवर्क में हिमाचल की तीन कंपनियों शामिल....|....बाल झड़ने का कारण सिर्फ शैम्पू नहीं!