त्यौहारों को देखते हुए दुकान एवं रेस्टारेंट समय के प्रतिबंध से मुक्त

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 15 अक्टूबर, 2020। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ. सारांश मित्तर द्वारा आदेश जारी कर जिले की सीमा अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों के संचालन में निर्धारित समय के प्रतिबंध से मुक्त कर दिया गया है।

कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम एवं स्वास्थ्यगत आपातकालीन स्थिति के नियंत्रण हेतु विगत 6 अगस्त को जारी आदेश के तहत जिले की सीमा के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों को प्रातः 6 बजे रात्रि 8 बजे तक और रेस्टारेंट को रात 10 बजे तक संचालित करने की अनुमति दी गई थी। आगामी विभिन्न त्यौहारों नवरात्रि, दीपावली आदि को दृष्टिगत रखते हुए इनके संचालन को प्रतिबंध से इस शर्त पर मुक्त कर दिया गया है कि उन्हें भारत सरकार, राज्य सरकार एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा कोविड-19 के सम्बन्ध में जारी किये गये दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। यह आदेश तत्काल प्रभावशील कर दिया गया है।

Leave a Reply

Next Post

कलेक्टर ने निर्माणाधीन कार्याें का लिया जायजा गुणवत्ता के साथ कार्यों का जल्द पूरा करने के दिये निर्देश

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 15 अक्टूबर 2020। कलेक्टर डाॅ.सारांश मित्तर ने आज शहर में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्हांेने कार्यों को गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा करने के निर्देश मौके पर उपस्थित अधिकारियों को दिये। कलेक्टर डाॅ.सारांश मित्तर ने कोनी में बनाये जा रहे […]

You May Like

ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल....|....टोलकर्मी से मारपीट पर भाजपा सरकार मौन क्यों? मंत्री के समर्थक, पीए और सुरक्षाकर्मियों पर हो कड़ी कार्रवाई....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस