ईरान समर्थित समूहों ने इराक में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर दागीं रॉकेट और बैलिस्टिक मिसाइलें, कई कर्मी घायल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बागदाद 21 जनवरी 2024। पश्चिमी इराक में ईरान समर्थित आतंकवादी समूहों ने शनिवार पर अमेरिका के सैन्यअड्डे पर रॉकेट और बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया, जिसमें कई अमेरिकी कर्मी घायल हो गए। यूएस सेंट्रल कमांड ने यह जानकारी दी। अमेरिकी सेना ने कहा कि कई सैन्य कर्मियों को गंभीर चोटें आई हैं, जिनकी जांच की जा रही है। हमले में एक इराकी सेवा का सदस्य भी घायल हुआ है। यूएस सेंट्रल कमांड ने एक्स पर पोस्ट में कहा, 20 जनवरी को शाम 6:30 बजे (बगदाद के समयानुसार) पश्चिमी इराक में अल-असद एयरबेस पर कई बैलिस्टिक मिसाइलें और रॉकेट दागी गईं। वायु रक्षा प्रणाली ने अधिकांश मिसाइलों को हवा में ही रोककर नष्ट कर दिया। हालांकि, कुछ मिसाइलें एयरबेस पर गिरीं। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है। कई अमेरिकी कर्मियों को सिर में गंभीर चोटें आई हैं। 

सीरिया पर इस्राइली हमले में 4 ईरानी सैनिक मरे
सीरिया की राजधानी दमिश्क पर इस्राइली हमले में ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के चार सैनिक मारे गए। मृतकों में सीरियाई बल के सूचना इकाई प्रमुख भी शामिल थे। ईरान ने कहा, माजेह में भी एक इमारत नष्ट की गई। हमलों में पांचवें अन्य मृतक की पहचान नहीं हुई है।

तनाव के बीच ईरान ने उपग्रह छोड़ा, ऊंची कक्षा में स्थापित
इस्राइल-हमास संघर्ष के बीच ईरान ने ‘सोराया’ उपग्रह का प्रक्षेपण करके इसे अब तक की सबसे ऊंची कक्षा में स्थापित किया है। यह उस कार्यक्रम का हिस्सा है जिस पर पश्चिमी देशों ने उन्नत बैलिस्टिक मिसाइल बनाए जाने की आशंका जताई है। 

एरिबल स्थित अमेरिका दूतावस के पास भी विस्फोट
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, बुधवार को इराक के एरिबल शहर स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के नजदीक भी कई विस्फोट हुए थे। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने ही हमलों की जिम्मेदारी ली थी। सूत्रों के मुताबिक, बमबारी बेहद हिंसक थी, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास आठ स्थानों को निशाना बनाया गया था। इससे पहले, ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने इराक के उत्तरी शहर एरिबल के पास स्थित इस्राइल की मोसाद एजेंसी पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया था। साथ ही गार्ड्स ने सीरिया में भी इस्लामिक स्टेट आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की थी। आंतकी समूहों आईएस की सभाओं को तबाह करने के लिए भी ईरान ने बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया था। हमले के कारण चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए, जिन्हें पास के ही अस्पताल में ले जाया गया था। 

Leave a Reply

Next Post

लंदन की गलियों में गूंजा जय श्री राम: कार रैली का मेगा आयोजन, लोग बोले- 500 साल के संघर्ष के बाद मिली यह खुशी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लंदन 21 जनवरी 2024। 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का उद्घाटन होने वाला है। इसे लेकर भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के हिंदुओं के बीच उत्साह की लहर है। भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में ब्रिटेन में भी […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर