रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं; 6.5% पर अपरिवर्तित रखा गया, आरबीआई एमपीसी ने लिया फैसला

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 05 अप्रैल 2024। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास आज प्रमुख ब्याज दरों पर मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) के फैसले की घोषणा कर दी है। आरबीआई एमपीसी ने ब्याज दरों यानी रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। इसे 6.5% पर अपरिवर्तित रखा गया है। यह वित्तीय वर्ष 2024-25 (FY25) में पहली RBI MPC घोषणा है। केंद्रीय बैंक ने पिछली लगातार छह एमपीसी बैठकों में  रेपो दर को अपरिवर्तित रखा था। सातवीं बैठक में भी रेपो दर को 6.5 प्रतिशत ही रखा गया है। आरबीआई एमपीसी की तीन दिवसीय बैठक 3 अप्रैल को शुरू हुई थी।

महंगाई दर में वृद्धि पर केंद्रीय बैंक सतर्कः आरबीआई गवर्नर

आरबीआई गवर्नर ने कहा कि खाद्य पदार्थों कीमतों की अनिश्चितता के कारण महंगाई बढ़ने की आशंका है। महंगाई दर में वृद्धि पर आरबीआई सतर्क बनी हुई है। एमएसएफ रेट को 6.75% पर बरकरार रखा गया है। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि एमपीसी के छह में पांच सदस्य रेपो रेट को अपरिवर्तित रखने के पक्ष में रहे।

आरबीआई गवर्नर ने कहा कि FY 25 में जीडीपी ग्रोथ 7% रहने का अनुमान है। आरबीआई गवर्नर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में मांग मजबूत हो रही है। वहीं निजी खपत भी बढ़ने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही के लिए जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 6.8% से बढ़ाकर 6.9% कर दिया गया है।

Leave a Reply

Next Post

उड़ी में सेना ने नाकाम की घुसपैठ की कोशिश, दो आतंकवादी किए ढेर, चुनाव को लेकर सुरक्षा कड़ी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जम्मू 05 अप्रैल 2024। उत्तरी कश्मीर के बारामुला में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर सेना ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। जिले के उड़ी सेक्टर के सबुरा नाले में सैनिकों ने दो घुसपैठियों को मार गिराया है। अभी ऑपरेशन चल रहा है। जानकारी […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ