अंधविश्वास के चलते पिता ने कुल्हाड़ी से किए बेटे के 7 टुकड़े, उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अलीराजपुर 04 दिसम्बर 2021 । मध्य प्रदेश ने एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां अलीराजपुर में एक पिता ने ही अपने बेटे के 7 टुकड़े कर दिए. जानकारी के अनुसार पिता को बेटे पर भूत-प्रेत का साया होने का शक था.

अलीराजपुर एसडीओपी श्रद्धा सोनकर ने बताया कि जिले के खरखड़ी गांव में एक पिता ने अपने 5 साल के मासूम बेटे के कुल्हाड़ी से 7 टुकड़े कर उसे मौत के घाट उतार दिया. आरोपी पिता दिनेश डावर ने पूछताछ में बताया कि जब उसका बटे हुआ, तभी से उसकी पत्नी की तबीयत खराब रहती थी. घर में माहौल भी अच्छा नहीं था और कई तरह की परेशानियां आ रही थी.

आरोपी पिता गिरफ्तार, महिला की तलाश जारी

आरोपी पिता ने बताया कि इस पर उसने पास के गांव में रहने वाली एक महिला, जिसे वो अपनी गुरू माता मानता है. उसे ये सारी बातें बताई. उस महिला ने उसके बेटे पर भूत-प्रेत का साया होना बताया. इसके बाद पिता ने 5 साल के बेटे पर कुल्हाड़ी से वार करना शुरू कर दिया और उसके सात टुकड़े कर दिए और शव को जमीन में दफना दिया. एसडीओपी श्रद्धा सोनकर ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पिता दिनेश डावर को गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस ने पिता के बयान के आधार पर महिला पर भी केश दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है. महिला ने उसके बेटे पर भूत-प्रेत का साया बताया था.

Leave a Reply

Next Post

जम्मू कश्मीर में अगले दो दिन तक बर्फबारी का अलर्ट, दिल्ली समेत इन राज्यों में बढ़ी ठंड, बारिश का भी अलर्ट

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जम्मू कश्मीर 04 दिसम्बर 2021 । जम्मू कश्मीर में अगले दो दिन तक हल्की से भारी बर्फबारी का अनुमान जताया है. घाटी में ज्यादातर जगहों पर न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखी गई है. मौसम विभाग ने कहा, ‘जम्मू कश्मीर में शनिवार शाम से सोमवार शाम […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल