जेडीएस से निलंबित किए गए प्रज्ज्वल रेवन्ना, विपक्ष की घेराबंदी के बीच पार्टी का बड़ा फैसला

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 30 अप्रैल 2024। कर्नाटक की राजनीति में हलचल मची हुई है। कई महिलाओं से यौन शोषण के आरोप झेल रहे प्रज्ज्वल रेवन्ना को जेडी-एस से निलंबित कर दिया गया है। जद (एस) कोर कमेटी के अध्यक्ष जीटी देवगौड़ा ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हम प्रज्ज्वल रेवन्ना के खिलाफ एसआईटी का स्वागत करते हैं। हमने अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को एसआईटी जांच पूरी होने तक उन्हें पार्टी से निलंबित करने की सिफारिश करने का निर्णय लिया है। बता दें कि मौजूदा लोकसभा चुनाव में रेवन्ना कर्नाटक की हासन सीट से पार्टी के उम्मीदवार हैं। कोर कमेटी की बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए जीटी देवगौड़ा ने कहा, “हमने उन्हें (प्रज्ज्वल रेवन्ना) पार्टी से निलंबित करने का एक सर्वसम्मत प्रस्ताव भी बनाया है। इस संबंध में हमने अपने पार्टी अध्यक्ष एचडी देवगौड़ा से सिफारिश भी की है। क्योंकि वह एक लोकसभा सदस्य है, इसलिए हम चाहते हैं कि पार्टी अध्यक्ष इसपर कार्रवाई करें। हमने उनसे तुरंत कार्रवाई करने की अपील की है।”

भाजपा ने जेडीएस के फैसले का किया स्वागत
भाजपा ने जेडीएस के इस फैसले का स्वागत किया है। केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने बताया कि महिलाओं के खिलाफ अत्याचार को लेकर भाजपा की जीरो टॉलरेंस नीति है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। भाजपा नेता ने कांग्रेस पर इस मामले पर दोहरे मापदंड अपनाने और चयनात्मक होने का आरोप लगाया है। चंद्रशेखर ने कहा, “जब कांग्रेस सरकार हफ्ते और महीनों से इस मामले से अवगत थी तो उन्होंने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की?” उन्होंने कर्नाटक में हुबली हत्याकांड और पश्चिम बंगाल में संदेशखाली मुद्दे को लेकर भी कांग्रेस पर हमला बोला।

कुमारस्वामी ने कांग्रेस को घेरा 
पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कांग्रेस पर अपने परिवार की छवि खराब करने का आरोप लगाया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, “यह हमारे परिवार की छवि नष्ट करने के लिए कांग्रेस की एक चाल है। इसमें देवगौड़ा जी या मेरा क्या किरदार है? हम उन चीजों के लिए जिम्मेदार नहीं है। यह प्रज्ज्वल रेवन्ना का व्यक्तिगत मामला है। मैं उनके संपर्क में नहीं हूं। उन्हें कानून के सामने लाना सरकार की जिम्मेदारी है। नैतिक रूप से हमने कुछ निर्णय लेने का फैसला किया है।

उन्होंने आगे कहा, “हम उन्हें बचाने की कोशिश नहीं कर रहे हैं। हम इसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे, लेकिन इसके लिए सरकार अधिक जिम्मेदार है। सिर्फ एक चाचा के तौर पर नहीं, बल्कि देश के एक आम आदमी के तौर पर हमें आगे बढ़ना चाहिए। यह एक शर्मनाक मुद्दा है। मैं किसी भी व्यक्ति को नहीं बचा रहा हूं। हमने इस तरह की गैरकानूनी चीजों के लिए लड़ाई लड़ी है। यह एक गंभीर मुद्दा है। जो भी सरकार चला रहा है, असली तस्वीर उन्हें ही उजागर करनी है, मुझे नहीं।

Leave a Reply

Next Post

यूक्रेन की मदद के लिए ब्रिटेन-फ्रांस बना रहे नया गठबंधन, अमेरिका के कदम को लेकर है नाराजगी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 30 अप्रैल 2024। करीब 120 साल पहले ब्रिटेन और फ्रांस में एनटेंट कोर्डिएल समझौता हुआ था। जिससे दोनों देशों के संबंध मजबूत हुए थे। इसके बाद अब दोनों देश यूक्रेन की मदद के लिए एक और नया गठबंधन बनाने जा रहे हैं। ब्रिटेन […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं