पोलैंड के खिलाफ मैच में मेसी ने बनाया खास रिकॉर्ड, दिग्गज माराडोना को पीछे छोड़ा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

दोहा 01 नवंबर 2022। फीफा विश्व कप 2022 में पोलैंड के खिलाफ मैदान में उतरते ही मेसी ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह अर्जेंटीना के लिए फीफा विश्व कप में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने इस मामले में अर्जेंटीना के दिग्गज खिलाड़ी डियागो माराडोना का रिकॉर्ड तोड़ा। अंतिम-16 में जगह बनाने के लिए मेसी की टीम अर्जेंटीना को अपना आखिरी मैच हर हाल में जीतना था और पोलैंड के खिलाफ मुकाबले में अर्जेंटीना की टीम इसी अंदाज में खेली। 

इस मैच में शुरुआत से ही मेसी की अगुआई में खिलाड़ियों ने अटैक करना शुरू किया और पोलैंड के खिलाड़ी गेंद पर कब्जा करने के लिए भी जूझते नजर आए। हालांकि, मेसी ने इस दौरान पेनल्टी पर गोल करने का आसान मौका छोड़ दिया, लेकिन उन्होंने लगातार अटैक कर मैच में अर्जेंटीना का दबदबा बनाए रखा। इसका फायदा उनकी टीम को दूसरे हाफ में मिला, जब मैक एलिस्टर (46 मिनट) और जूलियन अल्वारेज (67 मिनट) ने गोल कर अपनी टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी, जो निर्णायक साबित हुई। सऊदी अरब के खिलाफ पहला मैच 1-2 से हारने के बाद इस टीम ने अंतिम दोनों ग्रुप मैच में जीत हासिल कर ग्रुप सी में छह अंकों के साथ सर्वोच्च स्थान हासिल किया। हालांकि, इस मैच में लियोनल मेसी ने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। मेसी के पांचवें विश्वकप में यह दूसरा मौका है जब उन्होंने पेनाल्टी को गंवाया। वह विश्व कप में दो पेनल्टी पर गोल नहीं कर पाने वाले पहले खिलाड़ी हैं। उनके कॅरिअर में यह 31वां मौका है जब वह पेनाल्टी पर गोल नहीं कर पाए। पोलैंड के गोलकीपर वोज्शिएक की वजह से अर्जेंटीना की टीम बड़ी जीत नहीं हासिल कर पाई। अर्जेंटीना ने पूरे मैच में दबाव बनाकर रखा। वोज्शिएक ने पहले हॉफ में आठ शानदार बचाव किए। जिसमें मेसी की पेनल्टी भी शामिल है। 

मेसी ने मैक्सिको के खिलाफ गोल कर माराडोना के फीफा विश्व कप गोल की बराबरी की थी। मेसी ने कतर के लुसैल स्टेडियम में मैक्सिको के खिलाफ गोल कर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के विश्व कप गोल की बराबरी की। दिलचस्प बात यह है कि अर्जेंटीना के कप्तान सबसे युवा (2006 में सर्बिया के खिलाफ 18 साल 357 दिन) और 1966 के विश्व कप के बाद से एक ही विश्व कप मैच में स्कोर करने और सहायता करने वाले सबसे उम्रदराज (मेक्सिको के खिलाफ 35 साल 155 दिन) खिलाड़ी हैं।

अर्जेंटीना के कप्तान मेसी दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिन्होंने पांच विश्व कप में गोल करने में अपनी टीम के खिलाड़ियों की मदद की है। इससे पहले मेसी विश्व कप के चार अलग-अलग अभियानों में गोल करने वाले पांचवें खिलाड़ी बने थे।

Leave a Reply

Next Post

'दुनिया में शांति लाने के लिए सभी देशों को एकजुट करेंगे पीएम मोदी', फ्रांस के राष्ट्रपति ने किया ट्वीट

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 04 दिसंबर 2022। भारत को G-20 की अध्यक्षता मिलने के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी एक तस्वीर ट्वीट की। अपने ट्वीट में उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ की। मैक्रों ने लिखा कि “एक […]

You May Like

गिटम यूनिवर्सिटी ने अकादमिक अनुसंधान पर राष्ट्रीय कॉन्क्लेव आयोजित किया....|....'सीएम योगी की मां, हमारी भी मां'- मौलाना के विवादित बयान पर भड़के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, हरदोई में दी बड़ी चेतावनी....|....6 शादियां भी कम पड़ीं, अब 7वीं की तैयारी; थाने पहुंचा बेटा बोला- 'सर, मेरे पापा को रोकिए!'....|....कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में चार लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल....|....आबकारी नीति मामला: सीबीआई के बाद अब ईडी भी पहुंची दिल्ली हाईकोर्ट, 19 मार्च को होगी सुनवाई....|.... 'परिवर्तन यात्रा' से भाजपा का बड़ा चुनावी संदेश, भ्रष्टाचार और घुसपैठ पर ममता सरकार को घेरा....|....पश्चिम एशिया संकट गहराया, कतर से 1,000 से अधिक भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया....|....'अगर तेल रोका तो 20 गुना ज्यादा ताकत से करेंगे हमला', ट्रंप ने ईरान को दी नई धमकी; चीन से कही ये बात....|....सोशल मीडिया पर ईरानी हमलों का मना रहे थे जश्न, बहरीन में पांच पाकिस्तानी और एक बांग्लादेशी गिरफ्तार....|....ओडिशा में 12 साल बाद राज्यसभा चुनाव: चार सीटों पर पांच उम्मीदवार मुकाबले में, किसी ने भी वापस नहीं लिया नाम