लू की चपेट में आने से अब तक 60 की मौत, दिल्ली-राजस्थान समेत कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 25 मई 2024। देश में इन दिनों गर्मी और लू कहर बरपा रही है। लू के कारण एक मार्च से अब तक 60 लोगों की मौत हो चुकी है। इस दौरान हीट स्ट्रोक के 16,344 मामले सामने आए। अकेले 22 मई को 486 केस दर्ज हुए। मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) ने चेतावनी दी है कि राजस्थान, मध्यप्रदेश, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली में अगले पांच दिन तक लू के हालात बने रहेंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य-परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) की ओर से एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आइडीएसपी) चलाया जा रहा है। इसमें गर्मी से संबंधित बीमारियों पर नजर रखी जाती है। सरकार ने लू को ध्यान में रखते हुए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अस्पतालों में लू और हीटस्ट्रोक के मामलों से निपटने के सभी इंतजाम रखने की सलाह दी है।

30 प्रतिशत बढ़े मरीज
मरीज 30% बढ़े चिकित्सकों ने बताया कि उत्तर भारत में बढ़ रही गर्मी के कारण गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल विकारों और श्वसन संबंधी बीमारियों की शिकायत वाले रोगियों में 30 फीसदी की वृद्धि हुई है। लोग हीटस्ट्रोक और गर्मी के कारण शरीर में ऐंठन की शिकायत कर रहे हैं। चिकित्सकों ने सलाह दी कि हीटस्ट्रोक से बचने के लिए पर्याप्त पानी पीएं और खुद को ठंडा रखने के उपाय करें।

हीटस्ट्रोक के लक्षण
हीटस्ट्रोक के दौरान शरीर अत्यधिक गर्म हो जाता है। इससे मस्तिष्क, यकृत और गुर्दे जैसे महत्वपूर्ण अंगों की सामान्य कार्यप्रणाली गड़बड़ा जाती है। इस दौरान शरीर के तापमान में वृद्धि, सुस्ती, कमजोरी और मुंह में सूखापन आता है। प्रदेशों को अस्पतालों में लू और हीटस्ट्रोक के मामलों से निपटने के सभी इंतजाम रखने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Next Post

'INDI गठबंधन की योजना 5 साल में 5 पीएम देने की', विपक्ष पर पीएम मोदी का जोरदार हमला

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 25 मई 2024। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के दौरे पर हैं। उन्होंने बिहार के पाटलिपुत्र एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने अपने भाषण में इंडी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा, “भारत को कैसा पीएम चाहिये? भारत को […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान