शिकागो से शुरू होगी राम मंदिर रथ यात्रा, 60 दिनों में 48 राज्यों के 851 मंदिरों का किया जाएगा दौरा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वांशिगटन 22 मार्च 2024। अमेरिका के शिकागो से सोमवार को राम मंदिर रथयात्रा शुरू होगी। यह यात्रा अगले 60 दिनों में आठ हजार से भी अधिक मील की दूरी तय करते हुए 48 राज्यों के 851 मंदिरों तक जाएगी। रथयात्रा का आयोजन करने वाले विश्व हिंदू परिषद ऑफ अमेरिका के महासचिव अमिताभ मित्तल ने बताया कि टोयोटा सिएना वैन के ऊपर बने रथ में भगवान राम, देवी सीता, लक्ष्मण और हनुमान की मूर्तियां होंगी। उनके साथ अयोध्या के राम मंदिर से विशेष प्रसाद और प्राण प्रतिष्ठा पूजित अक्षत का कलश ले जाया जाएगा। 

शिकागो से शुरू होगी रथ यात्रा
रथयात्रा 25 मार्च को अमेरिका के शिकागो से शुरू होगी और करीबन आठ हजार मील की दूरी तय करेगी। यात्रा के दौरान अमेरिका के 851 मंदिरों और कनाडा के 150 मंदिरों का दौरा किया जाएगा। कनाडा में होने वाली रथ यात्रा का आयोजन विश्व हिंदू परिषद ऑफ कनाडा ने किया है। 

हिंदू मंदिर सशक्तिकरण परिषद (एचएमईसी) की तेजल शाह ने कहा, “इस रथ यात्रा का उद्देश्य लोगों को हिंदू धर्म के बारे में जागरूक करना, शिक्षित करना और सशक्त बनाना है। यह यात्रा सभी हिंदुओं को एकजुट होने का मौका दे रही है।” उन्होंने आगे कहा, “हमारे लिए और हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए जागरुकता बढ़ाने और दुनिया भर में हिंदू धर्म का प्रसार करने के अभियान में एकजुट होना बहुत जरूरी है।

हनुमान जयंती के दिन होगा समापन
विश्व हिंदू परिषद ऑफ अमेरिका के महासचिव अमिताभ मित्तल ने बताया कि कई लोग वीएचपीए के जरिए इस यात्रा की योजना बनाने और आयोजन में मदद करने के लिए आगे आए हैं। अमेरिका में यह पहली बार ऐसा हो रहा है कि हिंदू समुदाय द्वारा इस तरह की यात्रा का आयोजन किया गया है।

यात्रा का समापन 23 अप्रैल को हनुमान जयंती के दिन होने वाला है। रथ यात्रा के दौरान न केवल बड़े मंदिरों को, बल्कि छोटे-छोटे मंदिरों का भी दौरा किया जाएगा। तेजल शाह ने बताया कि अमेरिका में लगभग सभी मंदिरों का दौरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस यात्रा में शामिल होने वालों की हम सराहना करते हैं। 

Leave a Reply

Next Post

सीएम की गिरफ्तारी के खिलाफ 'आप' का प्रदर्शन, ये मेट्रों स्टेशन बंद; जाम से परेशान लोग

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 22 मार्च 2024। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी ने भाजपा के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया। दिल्ली के कई इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई। शुक्रवार सुबह से ही दिल्ली के आईटीओ इलाके में […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल