आचार संहिता लगने से पहले मुख्यमंत्री ने की मंत्रियों और अधिकारियों के साथ बैठक, बोले-हमारा अचीवमेंट कम नहीं

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल 26 सितम्बर 2023। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव नवंबर में है। सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। इस कड़ी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी कैबिनेट बैठक के बाद मंत्रालय में मंत्रियों और अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने मंत्रियों और अधिकारियों के काम की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि हमारी अचीवमेंट कम नहीं हैं। साथ ही कहा कि मध्यप्रदेश के आगामी विजन और मिशन पर समर्पण के साथ काम करना है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलावार को मंत्रालय में की सभीं मंत्रियों, सभी विभागों के प्रमुख सचिव,अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने कोविड जैसे संकट में भी पूरी लगन से काम करने पर टीम मध्य प्रदेश का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पौने चार साल की उपलब्धियों पर मंत्रियों और अधिकारियों की की मेहनत और तत्परता को लेकर धन्यवाद और बधाई दी।  सीएम ने मंत्रियों, सीएस एवं समस्त पीएस का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने बैठक में पौने चार साल में शुरु की योजनाओं एवं उपलब्धियों के बारे में चर्चा की। लाड़ली बहना योजना सहित जन कल्याणकारी योजनाओं के सफलतम क्रियान्वयन के लिए पूरी टीम को बधाई दी। केन्द्र सरकार की योजनाओं में मध्यप्रदेश के बेहतर प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की। बेहतर वित्तीय प्रबंधन के लिए वित्त विभाग एवं पूरी टीम को बधाई दी, अन्य सभी विभागों के भी कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने आचार संहिता में गरीब कल्याण और हितग्राही मूलक योजनाएं शिथिल न हों, अनवरत जारी रहे इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिये।

Leave a Reply

Next Post

भाजपा की परिवर्तन यात्रा को जनता ने नकार दिया

शेयर करेकांग्रेस की सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ में सकारात्मक परिवर्तन आ गया है इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 27 सितम्बर 2023। राजीव भवन में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुये वरिष्ठ मंत्री मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा की परिवर्तन यात्रा को जनता ने नकार दिया। परिवर्तन यात्रा में भीड़ […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं