सच बोलने पर महाभियोग की धमकी; सभापति धनखड़ और जस्टिस शेखर मामले का जिक्र कर विपक्ष पर बरसे सीएम योगी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 15 दिसंबर 2024। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ और इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश शेखर कुमार यादव के खिलाफ महाभियोग नोटिस शुरू करने के लिए विपक्ष पर हमला किया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो भी सच बोलता है, उसे धमकियां दी जाती हैं। वर्ल्ड हिंदू इकोनॉमिक फोरम 2024 में बोलते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर दोहरे मानदंड अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘जो सच बोलेगा, ये लोग उस पर महाभियोग (प्रस्ताव) का दबाव डालेंगे और फिर भी वे संविधान की बात करते हैं। मुख्यमंत्री योगी ने कहा, ‘इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक न्यायाधीश ने कहा कि एक समान नागरिक संहिता होनी चाहिए और दुनिया भर में बहुसंख्यक समुदाय की भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए।’ योगी आदित्यनाथ ने सवाल किया कि अगर कोई इन विचारों को व्यक्त करता है, तो उसका क्या अपराध है?

सब लोगों पर एक सामन कानून लागू होना चाहिए
सीएम योगी ने पूछा कि क्या देश में समान नागरिक संहिता नहीं होनी चाहिए? दुनिया भर में सिस्टम वही चलता है जो बहुसंख्यक समुदाय कहता है और भारत कह रहा है कि बहुसंख्यक और अल्पसंख्यक समुदाय के बीच भेदभाव खत्म होना चाहिए। सब लोगों पर एक समान कानून लागू होना चाहिए।

विरोधी किसान पुत्र के औहदे से चिंतित
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि माननीय उपराष्ट्रपति अपनी योग्यता और क्षमता के बल पर संविधान की मर्यादा का पालन करते हुए उच्च सदन का संचालन कर रहे हैं। लेकिन, विरोधियों को इस बात की चिंता है कि किसान का पुत्र इतने बड़े पद पर कैसे चला गया।

महाकुंभ 2025 को आयोजित करने को तत्पर है डबल इंजन सरकार
उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार पूरी मजबूती के साथ दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक-सांस्कृतिक एकात्मता के समागम प्रयागराज महाकुम्भ-2025 को दिव्यता और भव्यता के साथ आयोजित करने के लिए तत्पर है।

Leave a Reply

Next Post

विरोध के बीच भारत-म्यांमार सीमा पर बाड़ लगाने का काम तेज, कुकी-जो समुदाय ने भी किया बाड़बंदी का विरोध

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इंफाल 15 दिसंबर 2024। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने मणिपुर के तैंग्नोपॉल जिले में मोरेह कस्बे के नजदीक भारत-म्यांमार सीमा पर बाड़ लगाने का काम तेज कर दिया है। एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि काम को चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग