आर्यन खान मामले पर बोले शत्रुघ्न सिन्हा- ‘लव-कुश और सोनाक्षी की परवरिश अच्छी, उन्हें ऐसी कोई आदत नहीं’

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 31 अक्टूबर 2021। शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की ड्रग्स केस में गिरफ्तारी के बाद तमाम सेलेब्रिटीज ने उनका सर्मथन किया। इसके साथ ही एक बार फिर से बॉलीवुड और ड्रग्स कनेक्शन पर चर्चा छिड़ गई। दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के दो बेटे लव, कुश और बेटी सोनाक्षी हैं। शत्रुघ्न का कहना है कि उनकी परवरिश काफी अच्छी हुई है और उन्हें गर्व है कि इस तरह की लत उनके बच्चों को नहीं लगी है।

एक इंटरव्यू  में शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि वह काफी समय से एंटी टोबैको कैम्पेन का हिस्सा रहे हैं। ऐसे में उनके लिए यह प्रैक्टिस है। जब उनसे पूछा गया कि क्या सितारों के लिए यह चुनौती है कि अपने बिजी शेड्यूल से बच्चों को सही दिशा दिखाएं तो अभिनेता ने कहा कि ‘चुनौती हो या ना हो, ऐसा जरूर होना चाहिए। मेरा शुरू से मानना है, मैं जो कहता हूं उसका पालन करता हूं, एंटी टोबैको कैम्पेन करता हूं। मैं हमेशा कहता हूं, ड्रग्स को न कहो और तंबाकू से दूर रहो।

शत्रुघ्न सिन्हा आगे कहते हैं कि ‘आज मैं इस मामले में भाग्यशाली समझता हूं कि मेरे बच्चे लव-कुश और मेरी बेटी सोनाक्षी, मैं इन बच्चों के बारे में बहुत फक्र से कह सकता हूं कि इनकी परवरिश इतनी अच्छी हुई है कि उनको किसी किस्म की कोई आदत या ऐसे मामले में न उनको कभी सुना है, न देखा है, न पाया है, न वो करते हैं ऐसे कोई हरकत।’

पैरेंट्स को समय देने की जरूरत

उन्होंने कहा कि पैरेंट्स को इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि उनके बच्चे अकेले न पडे़ं, गलत संगति में न पड़ें। उन्हें अपने बच्चों के साथ कम से कम एक टाइम का खाना तो खाना ही चाहिए। आर्यन खान के मामले में शत्रुघ्न कहते हैं कि ‘न्याय मिलना चाहिए और आज वही हुआ।’ बता दें कि बॉम्बे हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद शनिवार को आर्यन जेल से रिहा हुए। 

Leave a Reply

Next Post

दिवाली से पहले हरियाणा में सख्ती: गुरुग्राम व फरीदाबाद समेत इन 14 जिलों में पटाखों के इस्तेमाल और बिक्री पर लगी रोक

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव चंडीगढ़ 31 अक्टूबर 2021। हरियाणा में एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) के 14 जिलों में पटाखों के इस्तेमाल और बिक्री पर रोक लगा दी गई है। प्रदूषित क्षेत्रों में भी लोग पटाखों का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। लोग सिर्फ ग्रीन पटाखों का ही इस्तेमाल कर सकते हैं। राज्य […]

You May Like

मणिपुर में दो खूंखार उग्रवादी गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता....|....SIPRI रिपोर्ट का बड़ा खुलासा: चीन का हथियार घर बना पाकिस्तान ! कुल आयात का 80 प्रतिशत भंडार बीजिंग से आया....|....करूर भगदड़ मामला: अभिनेता विजय से सीबीआई फिर करेगी पूछताछ, समन देकर कहा- मंगलवार को पेश हों....|....पश्चिम एशिया संकट: संसद में जयशंकर बोले- संवाद और कूटनीति जरूरी; जानें भारतीयों को वापस लाने पर क्या कहा....|....बेगूसराय कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप; हर कोने की हो रही जांच....|....बंगाल में पकड़े गए दो बांग्लादेशी नागरिक, बांग्लादेश के युवा नेता हादी की हत्या में थे शामिल....|....शक्ति की समृद्धि: परिवार के भीतर सोच बदलना लक्ष्य, साक्षी मलिक की अपील- दायरे से बाहर निकलें महिलाएं....|....सिंगर रिहाना के घर पर हुई फायरिंग, गोली चलाने वाली महिला हुई गिरफ्तार....|....भूकंप जोन-6 का नया नक्शा रद्द: सरकार ने फिर लागू किया पुराना सिस्मिक मानक, जानें नए मानकों पर क्या सवाल उठे....|....अमेरिकी संसद में एच-1बी प्रतिबंधों को खत्म करने के लिए विधेयक पेश, ट्रंप के फैसले पर सवाल