आतंकी संगठन टीआरएफ ने ली जेल डीजी के कत्ल की जिम्मेदारी, दो दिवसीय कश्मीर दौरे पर हैं अमित शाह

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जम्मू-कश्मीर 04 अक्टूबर 2022। जम्मू-कश्मीर में डीजी (जेल) हेमंत लोहिया की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। खबर है कि हत्या की जिम्मेदारी द रेसिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने ली है। इस संगठन का नाम केंद्र शासित प्रदेश में हुई टारगेट किलिंग में भी सामने आता रहा है। घर में काम करने वाले यासिर को मामले का मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। फिलहाल, वह फरार है। खास बात है कि यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीआरएफ ने पुलिस अधिकारी की हत्या की जिम्मेदारी ली है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े (पीपुल्स एंटी फासिस्ट फोर्स) का नाम भी सामने आ रहा है। पुलिस का कहना है कि लोहिया के गले को काटा गया था और शरीर पर जलाए जाने के भी निशान थे। खबर है कि हत्यारे ने गला घोंटकर हत्या की थी और बाद में केचप की बोतल से गर्दन रेत दी थी।

पुलिस सतर्क
मामले की जांच जारी है और जम्मू और राजौरी में अस्थायी रूप से इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि मामले की जांच जारी है। आरोपी ने दरवाजा बंद करके डीजी की हत्या कर दी थी। उन्होंने बताया कि लोहिया कुछ दिनों से दोस्त के घर पर रह रहे थे। साथ ही उन्होंने जानकारी दी है कि आरोपी आरोपी एक आक्रामक और अस्थिर व्यक्ति था। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (जम्मू क्षेत्र) मुकेश सिंह ने बताया कि 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी लोहिया (52) शहर के बाहरी इलाके में अपने उदयवाला निवास पर मृत मिले जिनका गला रेता गया था और उनके शरीर पर जलने के निशान थे। पुलिस प्रमुख ने कहा कि घटनास्थल की प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि लोहिया ने अपने पैर में कुछ तेल लगाया होगा जिसमें कुछ सूजन दिखाई दे रही थी। 

मीडिया रिपोर्ट्स में पुलिस सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि मौका ए वारदात से बरामद हुए सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध हत्या के तुरंत बाद भागता हुआ नजर आ रहा है। 

टीआरएफ को जानें
यह आतंकवादी संगठन जम्मू और कश्मीर में सक्रिय रहता है। खास बात है कि साल 2019 में विशेष दर्जा वापस लिए जाने के बाद यह संगठन तैयार हुआ था। टीआरएफ घाटी में कई हत्याओं की जिम्मेदारी ले चुका है। आर्टिकल 370 हटने के बाद से ही जम्मू और कश्मीर में टारगेट किलिंग्स की खबरें सामने आने लगी थी। कहा जाता है कि इसी संगठन ने अधिकांश मामलों में हत्या की जिम्मेदारी ली थी।

Leave a Reply

Next Post

एलजी के बिजली सब्सिडी जांच आदेश पर बिफरे केजरीवाल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 04 अक्टूबर 2022। दिल्ली में बिजली वितरण कंपनियों को सब्सिडी राशि भुगतान में कथित अनियमितता के आरोपों की जांच का आदेश दिए जाने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी पर दिल्ली […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान