कांग्रेस में आते ही बजरंग पुनिया को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अब इस भूमिका में आएंगे नजर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 07 सितंबर 2024। कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा के पहलवान बजरंग पूनिया को पार्टी के किसान संगठन ऑल इंडिया किसान कांग्रेस का कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया है। कांग्रेस पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शुक्रवार को एक बयान में यह जानकारी दी। बयान में कहा गया कि ‘कांग्रेस के अध्यक्ष (मल्लिकार्जुन खरगे) ने बजरंग पूनिया को ऑल इंडिया किसान कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।’ बयान के अनुसार, पुनिया की इस पद पर नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। पुनिया शुक्रवार को दिन में हरियाणा की ओलंपियन महिला पहलवान विनेश फोगाट के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं।

बता दें फोगाट और पुनिया पूर्व बीजेपी सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में सबसे आगे थे, जिन पर देश की कई प्रमुख महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

Leave a Reply

Next Post

जयराम रमेश बोले- ‘भारत जोड़ो यात्रा' कांग्रेस के लिए थी बड़ी ‘बूस्टर खुराक'

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 07 सितंबर 2024। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने शनिवार को कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली गई ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पार्टी के लिए एक ‘बड़ी बूस्टर खुराक’ थी और इसने देश की राजनीति में बदलाव की शुरुआत […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान