वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड: कांग्रेस शासित राज्यों को भी पसंद आया शिवराज का टीकाकरण मॉडल

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल 25 जून 2021। गेहूं खरीदी में रिकार्ड बनाने वाले मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अब कोविड टीकाकरण का रिकार्ड बनाने के लिए सुर्खियों में हैं। मध्यप्रदेश में एक दिन में हुए रिकॉर्ड वैक्सीनेशन की खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तारीफ की है। यहां तक कि शिवराज के ताबड़तोड़ टीकाकरण के फार्मूले ने अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी हैरान कर दिया। कुछ गैर-भाजपा शासित राज्यों ने भी इस पर शिवराज सरकार से मशविरा करना शुरू कर दिया है। भाजपा शासित राज्य तो पीएम की तारीफ के बाद मध्यप्रदेश से सीख ले रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, कोविड वैक्सीनेशन कार्यक्रम के बाद से ही कई राज्य सरकारों के अधिकारी मध्यप्रदेश सरकार से संपर्क में है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, झारखंड, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक समेत दक्षिण भारत के कुछ राज्यों के अधिकारियों द्वारा मध्यप्रदेश के वैक्सीन मॉडल को लेकर जानकारी मांगी गई हैं।

राज्य लगातार ये जानकारी मांग रहे हैं कि अभियान को कैसे इतने बड़े पैमाने पर चलाया गया। इस अभियान को सफलतापूर्वक चलाने के लिए कितने दिनों की तैयारी लगी और कहीं कोई दिक्कत की स्थिति बनी तो इस दौरान उससे कैसे निपटा गया। इनमें कांग्रेस शासित राज्यों के अलावा भाजपा शासित राज्य भी शामिल हैं।

पीएम से मिलने के बाद ही तैयारियों में जुटे शिवराज

दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मिलने के बाद ही सीएम शिवराज सिंह चौहान तैयारियों में जुट गए थे। उन्होंने दिल्ली से ही फोन पर अधिकारियों को टीकाकरण महाअभियान के लिए एक प्लान तैयार करने का निर्देश दिया था। इसके बाद सीएम ने भोपाल पहुंचकर खुद मोर्चा संभाला लिया। स्वास्थ विभाग, गृह मंत्रालय और सामान्य प्रशासन विभाग समेत सभी अहम मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें टीकाकरण का प्लान तैयार किया गया। शिवराज ने टीकाकरण के लिए खुद मोर्चा संभाला तो सरकारी अमले को चुस्त-दुरूस्त करने के साथ समाज के सभी वर्गों का साथ भी लिया।

ऐसे चला महाअभियान

टीकाकरण महाअभियान के लिए राज्य में सात हजार केंद्रों पर 35 हजार कर्मचारी तैनात किए गये थे। मुख्यमंत्री चौहान सहित प्रदेश से आने वाले केंद्रीय मंत्री, प्रदेश सरकार के मंत्री और भाजपा के पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में टीकाकरण के लिए सक्रिय रहे। मुख्यमंत्री चौहान सोमवार को दतिया, भोपाल और बुधनी (उनका विधानसभा क्षेत्र) में टीकाकरण अभियान में शामिल हुए। जबकि प्रदेश के मंत्रियों ने अपने अपने निर्वाचन क्षेत्रों में इस अभियान में भाग लिया।

शिवराज के खाते में है कई अभियान

सीएम शिवराज खेती को लाभ का धंधा बनाने के अभियान में सफल हो चुके हैं। उन्हीं के नेतृत्व में ही राज्य को पांच वर्षों तक कृषि कर्मण अवार्ड मिला, वहीं पिछले साल गेहूं की पैदावार में मध्य प्रदेश ने पंजाब को पछाड़ दिया। पिछले कार्यकाल के दौरान शिवराज ने नर्मदा परिक्रमा यात्रा कर नदियों, जलस्रोतों के संरक्षण और पर्यावरण के लिए व्यापक पैमाने पर पौधारोपण को जन अभियान बना दिया था। इसके बाद स्वच्छता अभियान में भी इंदौर लगातार चार सालों से शीर्ष पर हैं। भोपाल भी दूसरे स्थान तक पहुंच चुका है।

कांग्रेस का आरोप चार दिन राज्य में नहीं लगी वैक्सीन

कांग्रेस ने सीएम शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा है। कांग्रेस का आरोप है कि सीएम ने टीकाकरण महाअभियान को सफल बनाने के लिए सरकारी मशीनरी ने 17 से 20 जून तक राज्य में टीकाकरण काफी कम कर दिया। कई स्थानों पर तो तैयारियों का हवाला देकर पूरी तरह बंद कर दिया। इसका नतीजा यह हुआ कि 16 जून को जहां तीन लाख से अधिक लोगों को टीका लगा था वह अगले चार दिनों में कुछ हजार तक सिमट गया। इस तरह चार दिनों में लगने वाले टीकों को एकत्र कर रिकार्ड बनाने के लिए एक दिन में लगाया गया। ये खेल जब सामने आया तब 22 जून को केवल 4825 लोगों को ही टीका लग पाया।

Leave a Reply

Next Post

किसान आंदोलन पर ISI की बुरी नजर, हिंसा फैलाने की साजिश...खुफिया एजेंसियों का अलर्ट, कई मेट्रो स्टेशन बंद

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 26 जून 2021। कृषि कानूनों के विरोध में करीब सात महीने से चल रहे किसान आंदोलन पर अब पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की नजर पड़ने लगी है। माना जा रहा है कि आईएसआई के एजेंट किसान आंदोलन की आड़ में हिंसा भड़का सकते […]

You May Like

महबूबा ने भाजपा पर साधा निशाना: कहा- 'कब्रें खोदना बंद करें; मुगलों के वंशज हम में नहीं रजवाड़ों में मिलेंगे'....|....'दुनिया की शीर्ष सैन्य शक्ति बनेगा भारत', राजनाथ बोले- 2029 तक तीन लाख करोड़ के रक्षा उत्पादन का लक्ष्य....|....भारत में स्थापित होगा इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस का मुख्यालय, सरकार खर्च करेगी 150 करोड़ रुपये....|....लगातार मजबूत हो रहा भारत का रक्षा क्षेत्र, वार्षिक उत्पादन 1.75 लाख करोड़ पहुंचने की संभावना....|....पंचायत चुनाव के उम्मीदवारों को धमकाने के आरोपों पर CM सरमा का जवाब, कहा- कांग्रेस ने असम को बदनाम किया....|....संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में विस्तार की वकालत, IGN अध्यक्ष बोले- भारत सीट का प्रमुख दावेदार....|....चेन्नई लायंस ने इंडियनऑयल अल्टीमेट टेबल टेनिस नीलामी में चीनी पैडलर फैन सिकी को सबसे अधिक कीमत पर खरीदा....|....26 सितंबर को हॉरर ज़ोन में ले जाने के लिए तैयार है ‘हॉन्टेड 3डी: घोस्ट्स ऑफ द पास्ट'....|....अमृता फडणवीस ने नवीन चंद्र कुलकर्णी के मसलहेडॉन हेल्थ एंड वेलनेस स्टूडियो का उद्घाटन किया....|....बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस ने मारी पलटी! RJD के आगे झुकी, सीटों की बड़ी डील तय