क्वाड सदस्यों भारत-जापान के बीच हुआ सहयोग-काइजिन युद्धाभ्यास, कई जहाज-एयरक्राफ्ट शामिल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 14 दिसंबर 2024। भारतीय तटरक्षक बल और जापान के तटरक्षक बल के बीच सैन्य युद्धाभ्यास सहयोग-काइजिन किया जा रहा है। यह युद्धाभ्यास चेन्नई के तट पर हिंद महासागर में हो रहा है। इस युद्धाभ्यास में भारतीय तटरक्षक बल के 9 जहाज और छह एयरक्राफ्ट शामिल हैं। वहीं जापान तटरक्षक बल का जहाज याशिमा इस युद्धाभ्यास में शामिल हो रहा है। भारतीय तटरक्षक बल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। युद्धाभ्यास के लिए जापान तटरक्षक बल का जहाज याशिमा शुक्रवार को चेन्नई पहुंचा। चेन्नई पहुंचने पर जापानी तटरक्षक दल का पारंपरिक स्वागत किया गया। भारत और जापान के तटरक्षक बलों के बीच सहयोग-काइजिन युद्धाभ्यास को लेकर साल 2006 में समझौता हुआ था। इसके बाद से लगातार दोनों देश इस युद्धाभ्यास को करते हैं। सहयोग-काइजिन युद्धाभ्यास का उद्देश्य समुद्री डकैतों और प्रदूषण के मुद्दों से निपटने पर जोर रहता है। 

भारत और जापान क्वाड समूह के सदस्य हैं। यही वजह है कि दोनों देशों के बीच के इस युद्धाभ्यास की अहमियत अपने आप बढ़ जाती है। हिंद महासागर में समुद्री डकैती की घटनाएं बढ़ी हैं। साथ ही चीन भी हिंद महासागर में अपने प्रभाव को बढ़ा रहा है। ऐसे में भारत और जापान लगातार सहयोग को बढ़ा रहे हैं। 

Leave a Reply

Next Post

प्रधानमंत्री बोले- विकास के लिए समुद्र से टकरा सकते हैं, लहरों को चीर सकते हैं...ये मोदी की गारंटी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 14 दिसंबर 2024। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विकास के लिए समुद्र से टकरा सकते हैं, लहरों को भी चीर सकते हैं, ये मोदी की गारंटी है। पीएम ने कहा, हमारी सरकार की नीयत साफ है। आज सरकार की निष्ठा सिर्फ और […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर