बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या पर कांग्रेस नेता चिंतित, कहा- अल्पसंख्यकों की स्थिति दयनीय

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 31 दिसंबर 2025। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वी. हनुमंत राव ने बांग्लादेश में हिंदू की हत्या पर चिंता व्यक्त किया है। बुधवार को बांग्लादेश में एक हिंदू कपड़ा कारखाने के सुरक्षा गार्ड की हत्या की कड़ी निंदा की। इसके साथ ही पड़ोसी देश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की। उन्होंने एएनआई से बताया कि बांग्लादेश के मयमनसिंह जिले में एक कारखाने के अंदर एक हिंदू मजदूर की हत्या बेहद चिंताजनक है। यह वहां के अल्पसंख्यकों की बिगड़ती स्थिति को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि पिछले दो हफ्तों में इस तरह की यह तीसरी हत्या है, जो अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए चिंता का विषय होनी चाहिए। 

सहकर्मी ने सरकारी बंदूक से मारा

मृतक एक कपड़ा कारखाने में सुरक्षा गार्ड था, जिसकी पहचान बजेन्द्र बिस्वास (42) के रूप में हुई है। उनकी ड्यूटी के दौरान कारखाने के अंदर ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि उसके एक सहकर्मी ने सरकारी बंदूक से गोलीबारी की। पुलिस ने बताया कि आरोपी नोमान मियां (29) उसी कारखाने में अंसार का सदस्य भी था।

दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो- राव

राव ने कहा कि ऐसी घटनाएं अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफलता को दर्शाती हैं। उन्होंने बांग्लादेश सरकार से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का आग्रह किया। कांग्रेस नेता ने सरकार से राजनयिक चैनलों के माध्यम से इस मामले को उठाने और बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हिंदुओं के खिलाफ हिंसा की बार-बार होने वाली घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं। और इन्हें नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।

राव ने कहा कि शांति, सांप्रदायिक सद्भाव और कानून के शासन को कायम रखा जाना चाहिए, और इस बात पर जोर दिया कि पहचान के आधार पर होने वाली हिंसा का किसी भी सभ्य समाज में कोई स्थान नहीं है। वहीं, बांग्लादेश पुलिस के अनुसार, यह घटना कारखाने के अंदर काम के घंटों के दौरान घटी, जिससे श्रमिकों में दहशत फैल गई। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

मृतक के बाईं जांघ में गंभीर चोट लगी

इस बीच, रिपोर्ट में कहा गया है कि यह घटना सोमवार को शाम लगभग 6:30 बजे उपजिला के मेहराबारी क्षेत्र में स्थित सुल्ताना स्वेटर्स लिमिटेड फैक्ट्री में हुई। पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार सुल्ताना स्वेटर्स लिमिटेड फैक्ट्री में कुल 20 अंसार सदस्य ड्यूटी पर थे। घटना के समय, अंसार सदस्य नोमान मियां और बजेंद्र दास एक साथ बैठे थे। उसी दौरान, नोमान मियां के पास मौजूद शॉटगन से गोली चलाई गई, जिससे बजेंद्र दास की बाईं जांघ में गंभीर चोट आई।

Leave a Reply

Next Post

बारामुला में आतंकी ठिकाना ध्वस्त: IED और कारतूस बरामद, सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चालकर नाकाम की आतंकी साजिश

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बारामुला 31 दिसंबर 2025। नए साल से पहले सुरक्षाबलों ने मंगलवार को उत्तरी कश्मीर के बारामुला के जंगल में आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए आतंकी ठिकाने का पर्दाफाश किया। सुरक्षाबलों ने यहां से आईईडी व कारतूस बरामद किए हैं। अधिकारियों ने बताया कि सीआरपीएफ, सेना […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान