कभी भारत को तोड़ा था अब खुद टूटेगा ब्रिटेन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

ब्रिटेन, 15 सितंबर 2026। ब्रिटेन की तीन स्वायत्त संसदों स्कॉटलैंड, उत्तरी आयरलैंड और वेल्स के निर्वाचित प्रतिनिधियों ने सोमवार को एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इसमें वेस्टमिंस्टर के नियंत्रण से मुक्त होने और अपने-अपने क्षेत्रों की स्वतंत्रता की दिशा में आगे बढ़ने की मंशा जाहिर की गई है।

पहली बार तीनों क्षेत्रों के नेता एक सुर में
समझौता ज्ञापन में कहा गया है, ‘इन द्वीपों में राजनीतिक परिदृश्य बदल रहा है। पहली बार ऐसा हुआ है कि स्कॉटलैंड, वेल्स और उत्तरी आयरलैंड में ऐसे प्रथम मंत्री हैं, जो सभी यूनाइटेड किंगडम से स्वतंत्रता के पक्ष में प्रतिबद्ध हैं। दुनिया भर में इसे देखने वाले लोगों के लिए इससे बड़ा संकेत नहीं हो सकता कि वेस्टमिंस्टर का दौर अब समाप्ति की ओर है।’ स्कॉटलैंड के प्रथम मंत्री जॉन स्विनी, वेल्स के उनके समकक्ष रून आप इओरवर्थ और उत्तरी आयरलैंड की प्रथम मंत्री मिशेल ओ’नील ने कार्डिफ में आयोजित शिखर सम्मेलन के दौरान इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। आयरलैंड में विपक्ष की नेता और सिन फेन की अध्यक्ष मैरी लू मैकडोनाल्ड भी इसकी चौथी हस्ताक्षरकर्ता बनीं।

‘अपने भविष्य का फैसला करने का अधिकार हमारे लोगों को’
समझौता ज्ञापन में कहा गया है, “हमारे राष्ट्रों को आत्मनिर्णय का अधिकार है। किसी भी वेस्टमिंस्टर सरकार को लोकतंत्र को रोकने या इस सिद्धांत को कमजोर करने का अधिकार नहीं है कि हमारे लोग अपने भविष्य का फैसला खुद करेंगे।’ इस समझौते में यह भी कहा गया है कि प्रत्येक राष्ट्र को लोकतांत्रिक तरीके से और अपने लोगों की इच्छा के अनुरूप अपने भविष्य का निर्धारण करने का अधिकार है।

वेल्स में प्लाइड कमरी की जीत बनी अहम कड़ी
मई में वेल्स की संसद (सेनेड) के चुनाव में प्लाइड कमरी की जीत ने 1999 में स्वायत्त शासन की शुरुआत के बाद से वेल्स की सरकार पर चले आ रहे लेबर पार्टी के लगातार नियंत्रण को समाप्त कर दिया। इसका नतीजा यह हुआ कि पहली बार ब्रिटेन की तीनों स्वायत्त संसदों में सबसे बड़े दल स्वतंत्रता के समर्थक बन गए।

ब्रिटिश सरकार से संवैधानिक बदलाव की तैयारी की मांग
समझौते में कहा गया है, ‘हम अपनी सरकार से मांग करते हैं कि वह प्रत्येक क्षेत्र में संवैधानिक बदलाव के लिए तैयारी करे, योजना बनाए और उसे संभव बनाने में सहयोग करे।’ समझौता ज्ञापन में अर्थव्यवस्था और ऊर्जा संसाधनों जैसे क्षेत्रों में सहयोग मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई गई है। इसके साथ ही इसमें यह सहमति भी व्यक्त की गई है कि इन राष्ट्रों का भविष्य यूरोपीय संघ (EU) में है।

डाउनिंग स्ट्रीट ने जताया ब्रिटेन की एकता पर भरोसा
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम का मानना है कि यूनाइटेड किंगडम को एकजुट रहना चाहिए। डाउनिंग स्ट्रीट ने कहा कि प्रधानमंत्री का ध्यान “संवैधानिक बहसों” के बजाय जीवन-यापन की बढ़ती लागत से पैदा हुए संकट को कम करने पर है।

कंजरवेटिव पार्टी ने बैठक को बताया ‘अलगाववादी सम्मेलन’
कंजरवेटिव पार्टी की शैडो स्कॉटिश सचिव हैरियट क्रॉस ने इस बैठक को ‘अलगाववादी सम्मेलन’ करार दिया। उन्होंने इसे महज “दिखावे के लिए आयोजित फोटो खिंचवाने का कार्यक्रम” बताया।

Leave a Reply

Next Post

रूस से तेल खरीदना पड़ेगा महंगा?

शेयर करेभारत समेत 10 देशों पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली, 15 सितंबर 2026। रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले अमेरिकी विधेयक को प्रतिनिधि सभा से पारित कराने की समयसीमा नजदीक आने के बीच अमेरिकी सांसदों ने इसमें कई संशोधन पेश किए हैं। इनमें से […]

You May Like

500 पैट्रियट मिसाइलें देगा अमेरिका....|....गिधवा में पहुंचे विदेशी प्रवासी पक्षी, अभयारण्य घोषित करने की मांग....|....चेकडैम निर्माण में गुणवत्ता से समझौता पड़ा भारी....|....विभागीय जांच के बिना कर्मचारी को नहीं दे सकते दंड....|....डीएमएफ घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई....|....ओबीसी आरक्षण विवाद: हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी रिजल्ट नहीं....|....बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुईं अभिनेत्री तमन्ना भाटिया....|....अर्नब कमजोर, फिर भी एमपी में क्यों हो रही बारिश?....|....एमपी राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप सिंह पुरी ने दाखिल किया नामांकन....|....वोट चोरी से सत्ता हथियाने वाली भाजपा और ज्ञानेश कुमार एक ही सील के चट्टे बट्टे, दोनों एक दूसरे को बचा रहे