असली अपराधी का पता न लगने से खफा जूनियर डॉक्टर, सीबीआई के खिलाफ 30 अक्तूबर को निकालेंगे रैली

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोलकाता 27 अक्टूबर 2024। पश्चिम बंगाल में जूनियर डॉक्टर अपनी मांगों को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलनकारी डॉक्टरों ने आरजी कर पीड़िता के लिए न्याय की मांग को लेकर अब 30 अक्तूबर को सीबीआई कार्यालय तक रैली निकालने का फैसला किया है। इससे पहले, जूनियर डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ बैठक के बाद अपना अनशन खत्म कर दिया था। पश्चिम बंगाल जूनियर डॉक्टर्स फोरम (डब्ल्यूबीजेडीएफ) ने शनिवार को आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक सामूहिक सम्मेलन आयोजित किया। जिसमें विभिन्न मेडिकल संस्थानों, समाज और बंगाली मनोरंजन उद्योग के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। छह घंटे से अधिक समय तक चला सम्मेलन इस उद्देश्य से आयोजित किया गया कि राज्य सरकार उनकी मांगों को पूरा करे। इस दौरान उन्होंने आरजी कर पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए अपनी आगामी रणनीति भी तैयार की। सम्मेलन के बाद, सभी ने मोमबत्ती और मशाल रैली निकालकर आरजी कर पीड़िता के लिए न्याय की मांग की। 

घटना के करीब ढाई महीने बाद भी असली अपराधी का नहीं चला पता
आंदोलनकारी डॉक्टरों में से एक अनिकेत महतो ने कहा कि हमारी प्यारी बहन, जिसकी नौ अगस्त को आरजी कर अस्पताल में दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी, ढाई महीने से अधिक समय बीतने के बाद भी पता नहीं चला है कि असली अपराधी कौन है। इसलिए, आज के सामूहिक सम्मेलन में हमने सीबीआई के खिलाफ एक रैली आयोजित करने का फैसला किया है।

कुछ डॉक्टरों द्वारा शुरू किया विरोध प्रदर्शन व्यापक रूप ले चुका
एक अन्य डॉक्टर देबाशीष हलदर ने कहा कि कुछ डॉक्टरों द्वारा शुरू किया गया विरोध प्रदर्शन अब व्यापक रूप ले चुका है। हम जानना चाहते थे कि अस्पताल के सेमिनार हॉल (जहां शव मिला था) में क्या हुआ था। हमें नहीं पता था कि यह आंदोलन इतने लंबे समय तक चलेगा और हमें इतने सारे लोगों का समर्थन मिलेगा।

सच्चाई को दबाने और दोषियों को बचाने का लगाया आरोप
इस दौरान जूनियर डॉक्टरों ने यह भी आरोप लगाया कि आरजी कर अस्पताल में ऑन-ड्यूटी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के कारणों की सच्चाई को दबाने के साथ ही घटना के पीछे दोषियों को बचाने की कोशिश की गई। आंदोलनकारी किंजल नंदा ने कहा कि हम जानना चाहते थे कि सच्चाई क्या है और इसीलिए हमने मजिस्ट्रेट जांच के लिए दबाव डाला था। सच्चाई को दबाने की कोशिश की गई है। हम न केवल न्याय चाहते हैं बल्कि हम सिस्टम को भी साफ करना चाहते हैं।

Leave a Reply

Next Post

बिश्नोई समाज ने फूंका सलमान खान और सलीम खान का पुतला, बोले- 'गलत बयान नहीं होगा बर्दाशत'

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 27 अक्टूबर 2024। लॉरेंस बिश्नोई गैंग और सलमान खान का मामला और भी बढ़ता जा रहा है। इस गैंग द्वारा बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी लेने के बाद से ही स्थिति और खराब हो गई है। कहा जा रहा है कि सलमान […]

You May Like

30 की उम्र से पहले कमजोर हो रहे हैं जोड़? ....|....भारतीय कुश्ती महासंघ को अदालत का निर्देश....|....'उनके साथ मिलकर नहीं बनाएं सरकार'....|....कटघोरा में ईओडब्ल्यू की दो ठिकानों पर दबिश....|....आईसीयू में 2 साल से मरीजों का इलाज कर रहा था फर्जी डिग्रीधारी डॉक्टर....|....राज्योत्सव पर आसमान में दिखेगी वायुसेना की ताकत....|....करवा चौथ पर पति ने मूसली से पत्नी का सिर कुचलकर की हत्या....|....एमपी में अर्नब का तांडव अभी बाकी: तापमान में गिरावट....|....मावा बनाने वाली एजेंसी पर खाद्य विभाग की कार्रवाई....|....खेत में लगाए फंदे में फंसकर तेंदुआ शावक की मौत