प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना : आरंग के 13 गांवों में अनुसूचित जाति विकास मद से 5.20 करोड़ रूपए मंजूर

indiareporterlive
शेयर करे

प्रत्येक ग्राम में 40 लाख के हिसाब से किए जाएंगे विकास कार्य

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 29 सितम्बर 2020। नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया की पहल पर आरंग विकासखण्ड के 13 गांवों में प्रधानमंत्री आर्दश ग्राम योजना के तहत अनुसूचित जाति विकास मद से 5 करोड़ 20 लाख रूपए की मंजूरी प्रदान की गई है। यह राशि ग्राम विकास योजना (वी.डी.पी.) के आधार पर पुर्नाबंटित की गई है। इन गांवों के लिए स्वीकृत राशि से प्रत्येक गांव में 40 लाख रूपए के हिसाब से विकास कार्य किए जाएंगे। इन कार्याें की स्वीकृति पर क्षेत्रवसियों ने खुशी जाहिर करते हुए स्थानीय विधायक एवं मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया तथा राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।

आरंग विकासखण्ड के अनुसूचित जाति बहुल ग्राम धनसुली, गुजरा, अमसेना, नकटा, बरौदा, भैसमुडी, भंडारपुरी, चोरभठ्ठी, लांजा, ओड़का, कोड़ापार, गुखेरा, देवदा के आंगनबाड़ी केन्द्र में शौचालय निर्माण, आंगनबाड़ी भवन निर्माण, सीसी रोड़ निर्माण, नल-जल योजना से पाईपलाईन विकास, पाईनलाईन विस्तार कार्य एवं पानी टंकी का निर्माण जैसे अनेक विकास कार्य किए जाएंगे।

Leave a Reply

Next Post

धान बिक्री के लिये पात्रता से अधिक रकबा का पंजीयन कराने का परीक्षण होगा, जांच दल गठित

शेयर करेआवश्यकतानुसार रकबा में होगा संशोधन या राशन कार्ड की श्रेणी बदली जायेगी इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 29 सितम्बर 2020। समर्थन मूल्य पर धान की बिक्री के लिये पात्रता से अधिक रकबा की भूमि का पंजीयन कराने के प्रकरणों की जांच के लिये जिला प्रशासन के निर्देश पर दल का गठन […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग