वन विभाग की बड़ी कार्रवाई : चार लाख रूपए से अधिक मूल्य के 78 नग साल लटठा जप्त

indiareporterlive
शेयर करे

आर.के. फर्नीचर एंड टिम्बर रायगढ़ को किया गया सील

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 15 सितम्बर 2020। वन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देशानुसार राज्य में वन विभाग द्वारा वनों की सुरक्षा के लिए अभियान लगातार जारी है। इस कड़ी में वन मंडल रायगढ़ के वन परिक्षेत्र रायगढ़ अंतर्गत आर.के. फर्नीचर एंड टिम्बर रायगढ़ के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 78 नग साल लकड़ी के अवैध लटठे जप्त किए गए हैं। इसका अनुमानित मूल्य 4 लाख रूपए से अधिक आंका गया है। साथ ही रायगढ़ बाइपास रोड में छातामुड़ा चौक के पास स्थित आर.के. फर्नीचर एंड टिम्बर रायगढ़ को अभी कार्रवाई के दौरान वन विभाग के उड़नदस्ता दल द्वारा सील भी कर दिया गया है।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में वन मंडलाधिकारी रायगढ़ मनोज पांडेय द्वारा गठित टीम द्वारा कल 14 सितम्बर से उक्त फर्नीचर एंड टिम्बर रायगढ़ में सघन जांच जारी है। वहां टीम को मौके पर जांच के दौरान चार लाख रूपए की अधिक राशि के जप्त किए गए लटठे के संबंध में राजकुमार अग्रवाल-आर.के. फर्नीचर एंड टिम्बर रायगढ़ द्वारा आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया गया। उक्त कार्रवाई में वन क्षेत्रपाल श्रीमती लीला पटेल सहित प्रभारी वन परिक्षेत्र अधिकारी राजेश्वर मिश्रा तथा दीनबंधु प्रधान व गोवर्धन राठौर आदियों उड़नदस्ता दल के अमले का सराहनीय योगदान रहा। इसके अलावा विजय दीक्षित, ऋषिकेश्वर सिदार, गितेश्वर पटेल, विजय मिश्रा, सुश्री प्रेमा तिर्की आदि विभागीय अमले ने भी कार्रवाई में भरपूर योगदान दिया। गौरतलब है कि वन मंडल रायगढ़ के अंतर्गत टीम द्वारा सभी वन परिक्षेत्रों में वन अपराध को रोकने के लिए अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। 

Leave a Reply

Next Post

सांसद फूलोदेवी नेताम ने नगरनार इस्पात संयंत्र के संबंध में इस्पात मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को लिखा पत्र

शेयर करे पंकज गुप्ता रायपुर, 16 सितम्बर 2020 (इंडिया रिपोर्टर लाइव)। सांसद फूलोदेवी नेताम ने लिखा है कि भारत सरकार इस्पात मंत्रालय के अधीन नवरत्न सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम एनएमडीसी लिमिटेड द्वारा लगभग 20 हजार करोड रूपए से अधिक की लागत पर बस्तर में नगरनार स्टील प्लांट लगाया जा रहा […]

You May Like

मनेंद्रगढ़ में दवा दुकानों पर प्रशासन का छापा....|....अवैध शराबकांड में दस से ज्यादा मौतें....|....वाणिज्यिक कर अधिकारी की संपत्ति आय से 2.64 गुना, लोकायुक्त का छापा....|....ननि में खरीदी की अनियमितताओं पर रामेश्वर शर्मा बोले-सरकार ने खुद संज्ञान लिया....|....मालू को मिली नई पहचान: रेशों से बनेगा पर्यावरण अनुकूल कपड़ा....|....कारोबारियों ने फिर लिखी राहुल को चिट्ठी....|....मायावती ने राजनीतिक बयानबाजी पर जताई चिंता....|....मेलानिया ट्रंप की पहल पर ओलेश्की में स्थानीय संघर्षविराम लागू....|....कांग्रेस की रैली से घबराई मोदी सरकार के दबाव में रेलवे ने कांग्रेस को स्पेशल ट्रेन देने से मना किया....|....पटवारियों की हड़ताल से किसान परेशान - कांग्रेस