पुंछ में पूछताछ के दौरान तीन नागरिकों की मौत का मामला, सेना जांच के बाद करेगी कार्रवाई

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जम्मू कश्मी 06 अप्रैल 2024। जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में पिछले साल 21 दिसंबर को पूछताछ के दौरान तीन नागरिकों की मौत के मामले में सेना की आंतरिक जांच में कुछ प्रक्रियात्मक खामियों का संकेत मिला है। सूत्रों के मुताबिक सेना ने हिरासत में नागरिकों की मौत के आरोपों के बाद मामले की गहन आंतरिक जांच के आदेश दिए हैं। जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

अज्ञात आतंकवादियों के घात लगाकर किए गए हमले में चार जवानों की हत्या के मद्देनजर सेना ने 21 दिसंबर को इन तीन नागरिकों को पूछताछ के लिए उठाया था। 22 दिसंबर को तीनों मृत मिले। सैन्य अधिकारी ने कहा कि भारतीय सेना इस घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाने के लिए गहन और निष्पक्ष जांच करने के लिए प्रतिबद्ध है। गनिष्पक्ष, व्यापक और निर्णायक जांच सुनिश्चित करने के सभी प्रयास किए जा रहे हैं। जांच के नतीजों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सेना ने कहा कि वह किसी भी मानवाधिकार उल्लंघन के प्रति शून्य सहिष्णुता बनाए रखने के अलावा, कानून के अनुसार अनुशासन, आचरण और नैतिकता के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Next Post

भाजपा स्थापना दिवस पर बोले पीएम मोदी- भाजपा भारत की पसंदीदा पार्टी है, लोग फिर से इसे चुनेंगे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 06 अप्रैल 2024। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 44वें स्थापना दिवस के मौके पर शनिवार को कहा कि भाजपा भारत की पसंदीदा पार्टी बन गई है और उन्होंने भरोसा जताया कि लोग पार्टी को केंद्र में एक और कार्यकाल […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल