अब दिल्ली में 30 जून तक वाहन संबंधी दस्तावेज वैध, पांचवीं बार बढ़ी अवधि

indiareporterlive
शेयर करे

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए दिल्ली सरकार ने लिया फैसला

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 2 अप्रैल2021 । कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले और इसके दुष्परिणामों को देखते हुए दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग ने वाहनों से संबंधित तमाम दस्तावेज की वैधता तीन महीने के लिए बढ़ा दी है। इससे ड्राइविंग लाइसेंस, परमिट, रजिस्ट्रेशन और फिटनेस आदि दस्तावेज के लिए आवेदन करने वाले लाखों लोगों को बड़ी राहत मिली है। महामारी के दौरान पिछले एक वर्ष में यह पांचवां मौका है, जब वाहनों से संबंधित दस्तावेज की वैधता बढ़ाई गई है। 

पिछले साल कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग की ओर से वाहनों के फिटनेस, परमिट, ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेेशन संबंधी दस्तावेजों की वैधता जून, 2020 के लिए बढ़ा दी गई थी। भीड़भाड़ से संक्रमण के खतरे को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग सहित तमाम एहतियातों के साथ दस्तावेजों के लिए आवेदन किए जाने लगे, लेकिन बढ़ती भीड़ और लंबा इंतजार होने की वजह से सभी आवेदकों के दस्तावेज नहीं बनाए जा सके। 

अब पांचवीं बार दस्ताव की वैधता 31 मार्च से बढ़ाकर 30 जून कर दी है। इससे पहले 30 मार्च, 2020, 9 जून, 2020, 24 अगस्त, 2020 और 27 दिसंबर 2020 को जारी निर्देश में सभी राज्यों को वाहनों और लाइसेंस दस्तावेजों की वैधता बढ़ाई गई थी। 26 मार्च को एक बार फिर संक्रमण की रफ्तार और वाहन मालिकों की सहूलियतों को देखते हुए 31 मार्च को समाप्त होने वाले दस्तावेजों की वैधता 30 जून तक के लिए बढ़ा दी गई है।  नए आदेश के मुताबिक, एक फरवरी 2020 तक वाहनों से संबंधित दस्तावेजों की वैधता अब 30 जून तक होगी। लॉकडाउन के दौरान पिछले साल लागू आदेश में राहत देते हुए अब वाहनों के लिए वैधता बढ़ाई गई। दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।

Leave a Reply

Next Post

2024 में वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी ममता ? टीएमसी के ट्वीट से अटकलें तेज

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव काेलकाता 2 अप्रैल 2021। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण की वोटिंग के बाद बीजेपी और सत्तारूढ़ टीएमसी के बीच आरोप-प्रत्यारोप में तल्खी बढ़ गई है। कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक चुनावी रैली के दौराना दावा किया था कि ममता बनर्जी […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर