भाटापारा में सनसनी: लापता युवक का शव खेत में मिला, हत्या की आशंका से ग्रामीणों में दहशत, पुलिस पर उठ रहे सवाल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भाटापारा 30 सितंबर 2025। भाटापारा के ग्राम सुहेला में दुर्गा उत्सव मेला देखने गए देवेन्द्र घृतलहरे का शव बलौदा बाजार-भाटापारा मार्ग पर अर्जुनी मलदी मोड़ के पास खेत में पड़ा मिला। मृतक 29 सितम्बर को मेला देखने के दौरान लापता हो गया था। परिजनों ने उसी दिन सुहेला थाना में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। घटना की जानकारी मिलते ही भाटापारा ग्रामीण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी लाखेस केवट ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो पाएगा। फिलहाल, पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है।

गौरतलब है कि 27 सितम्बर को भी सुहेला में एक युवक की हत्या हुई थी, जिसके आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। ऐसे में अगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होती है तो यह पुलिस प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती साबित होगी। ग्रामीण क्षेत्र में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से लोग दहशत में हैं और पुलिस पर सवाल उठने लगे हैं।

Leave a Reply

Next Post

MP के 27 मदरसों में 556 हिंदू बच्चों के बदले गए धर्म! NHRC ने सरकार से मांगा जवाब, पूर्व मंत्री बोले- शिक्षा विभाग सो रहा है क्या

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुरैना 30 सितंबर 2025। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से अवैध मदरसों का बड़ा मामला सामने आया है। आरोप है कि 27 गैर-पंजीकृत मदरसों में 556 हिंदू बच्चों को बिना अनुमति के कुरान-हदीस की तालीम दी जा रही है और धर्मांतरण की साजिश रची जा रही […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल