फर्जी पुलिसकर्मी बनकर घर में घुसे शातिर, कही ऐसी बात कि डर गए लोग; लाखों की चोरी कर हुए फरार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

दुर्ग 06 नवंबर 2025। उतई थाना क्षेत्र में पुलिस कर्मी बनकर लाखों रुपये के चोरी की घटना सामने आई है। दरअसल, आरोपी ने पीड़िता के घर पहुंचकर उसे और उसके परिवार वालों को धमकाया कि उनके घर में ड्रग्स और गांजा छुपाकर रखा गया है। इसके बाद परिवार के सभी सदस्यों को घर से बाहर निकाल दिया और अलमारी में रखे आभूषण चोरी करके फरार हो गए। पुलिस ने पीड़िता शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

उतई थाना क्षेत्र के ग्राम मर्रा में रहने वाली टामिन बंजारे के घर स्कूटी में दो युवक गाड़ी को गली में खड़ा करके पैदल ही उसके घर पहुंचे और बोले कि हम लोग पुलिस वाले हैं। तुम लोग ड्रग्स और गांजा बिक्री का काम करते हुए। तुम लोगों के खिलाफ पाटन थाना में बहुत शिकायत हैं और डराने धमकाने लगे। इसके बाद घर की जांच करने की बात कही। जांच के नाम पर परिवार के सभी लोगों को घर से बाहर निकाल दिया।

इसके बाद अपने मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। पहले सामने कमरे व पूजा घर में जाकर जांच की। इसके बाद पीछे के कमरे में पहुंच गए जहां अलमारी रखी थी। उसकी चाबी मांगने लगे। जिसका विरोध करने पर महिला पुलिस बुलाने की धमकी देकर डराने-धमकाने लगे। इससे घबराकर चाबी दी। सभी कमरों की जांच के बाद आरोपी चले गए। उनके जाने के बाद सामान चेक किया गया तो अलमारी में रखा सोने का मंगलसूत्र, चांदी की पायल, बिछिया और कान का झुमका एक छोटा पर्स गायब मिला रखा था। घर वालों के जब तक लूट का एहसास हुआ तब तक शातिर वहां से फरार हो चुके थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Next Post

17 लाख की इनामी नक्सली कमला ने किया आत्मसमर्पण, 12 घंटे पैदल चलकर पहुंची पुलिस के पास

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव खैरागढ़-छुईखदान-गंडई 06 नववंबर 2025। जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से पुलिस को चकमा देती फिर रही 17 लाख रुपये की इनामी महिला नक्सली कमला सोड़ी उर्फ ऊंगी उर्फ तरुणा (30 वर्ष) ने आखिरकार आत्मसमर्पण कर दिया। उसने यह सरेंडर पुलिस […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ