‘अंतरिक्ष का क्षेत्र लगातार बदल रहा, तकनीक भी बेहतर हुई’, चाणक्य डिफेंस डायलॉग में बोले इसरो प्रमुख

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 25 अक्टूबर 2024। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो के प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा है कि अंतरिक्ष क्षेत्र लगातार बदलाव से गुजर रहा है और तकनीक भी बेहतर हो रही है। हमें भी ये समझने की जरूरत है कि हम किस प्रकार के अंतरिक्षयान लॉन्च कर रहे हैं। एस सोमनाथ ने नई दिल्ली में आयोजित हो रहे चाणक्य डिफेंस डायलॉग 2024 में ‘अंतरिक्ष परिस्थिति जागरूकता – राष्ट्रीय हितों की निगरानी और सुरक्षा’ मुद्दे पर संबोधित किया। 

‘आज अंतरिक्ष में लाखों वस्तुए हैं’
अपने संबोधन में डॉ. एस सोमनाथ ने कहा, ‘अंतरिक्ष परिस्थिति जागरूकता का मुद्दा, यह जानना कि वहां क्या हो रहा है, हम सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। हमें यह समझने की आवश्यकता है कि हम किस प्रकार के अंतरिक्ष यान लॉन्च कर रहे हैं। 1960 के दशक में, अंतरिक्ष में कुछ भी नहीं था। लेकिन आज अंतरिक्ष में लाखों वस्तुएं हैं। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि हमने संचार उद्देश्यों, पृथ्वी अवलोकन, नेविगेशन, अंतरिक्ष विज्ञान और कई अन्य गतिविधियों के लिए अंतरिक्ष में कई अंतरिक्ष यान लॉन्च किए हैं। अंतरिक्ष का क्षेत्र बदल रहा है और तकनीक लगातार विकसित हो रही है। समय के साथ रिज़ॉल्यूशन और स्पेक्ट्रल गुणवत्ता में सुधार हो रहा है। बड़े, छोटे और मध्यम आकार के उपग्रह विभिन्न आकार और रूपों में लॉन्च किए जा रहे हैं।’

भारत में ही 100 फीसदी रॉकेट का निर्माण कर सकते हैं
एस सोमनाथ ने कहा कि ‘रॉकेट के लिए, 95% चीजें भारत में बनाई जाती हैं और 5% चीजें हम बाहर से मंगवाते हैं। इस 5% में ज्यादातर इलेक्ट्रॉनिक सामान होता है। वहीं अंतरिक्ष यान के लिए, लगभग 60% चीजें भारत में बनाई जाती हैं और 40% सामान बाहर से आता है। ये 40% सामान भी इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स हैं। अंतरिक्ष यान के लिए उच्च-स्तरीय इलेक्ट्रॉनिक्स पर निर्भरता बहुत अधिक है, लेकिन रॉकेट के लिए नहीं। रॉकेट के लिए, हम आज जिस तरह की क्षमता रखते हैं, उसके साथ हम भारत में ही सौ फीसदी तक रॉकेट का निर्माण कर सकते हैं।’

Leave a Reply

Next Post

सियासी चौसर: गौरव गोगोई का दावा- भाजपा में अंतर्कलह के कारण कई नेता असंतुष्ट, कांग्रेस में शामिल होने की चाह

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव दिसपुर 25 अक्टूबर 2024। असम में 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी बीच कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई का एक बड़ा दावा सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि एक तरफ लोग कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम देखकर खुश […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं