कोल इंडिया की बड़ी पेशकश! 19 नवंबर से खुलेगा महानदी कोलफील्ड्स का आईपीओ

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अनिल बेदाग

मुंबई, 17 नवंबर 2026। देश के कोयला क्षेत्र की प्रमुख कंपनी महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) अपना बहुप्रतीक्षित प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 19 नवंबर 2026 से निवेशकों के लिए खोलने जा रही है। कंपनी ने इसके लिए प्रति शेयर ₹129 से ₹136 का प्राइस बैंड तय किया है। यह आईपीओ 23 नवंबर तक खुला रहेगा। निवेशक न्यूनतम 110 शेयरों और इसके बाद 110 के गुणकों में बोली लगा सकेंगे।

इस आईपीओ के जरिए कंपनी के प्रवर्तक कोल इंडिया लिमिटेड 66.18 करोड़ शेयरों तक की बिक्री पेशकश (ओएफएस) करेंगे। यानी कंपनी को इस निर्गम से सीधे कोई नई पूंजी नहीं मिलेगी। शुद्ध निर्गम का अधिकतम 50 प्रतिशत हिस्सा संस्थागत निवेशकों, न्यूनतम 15 प्रतिशत गैर-संस्थागत निवेशकों और कम से कम 35 प्रतिशत खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित रहेगा।

Leave a Reply

Next Post

हर साल घटाई जा रही है आदान सहायता, किसानों को प्रति क्विंटल 258 रू. और प्रति एकड़ 5,418 रुपए का लगाया जा रहा चूना - कांग्रेस

शेयर करेकिसान कल्याण नहीं, किसानों के हक पर खुली डकैती डाली जा रही है, आंकड़े खुद गवाही दे रहे हैं इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 17 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के अन्नदाताओं के अधिकारों पर हो रही संगठित और सुनियोजित डकैती के खिलाफ सवाल उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने […]

You May Like

'दो साल तक भी युद्ध में नहीं रहेगा अमेरिका'....|....इंश्योरेंस कंपनी ने कर दिया था क्लेम खारिज: अब देने होंगे एक करोड़....|.... जनता फ्लैट में रुई के गोदाम में भीषण आग....|....37 साल पुराने केस में हाईकोर्ट का फैसला....|....नर्मदा घाटी में कम बारिश ने बढ़ाया भूकंप का खतरा....|....नीमच में पहाड़ के नीचे बना पॉवर हाउस....|....सड़क हादसों में मौतों से प्रदेश में शोक की लहर....|....जनता के लिए खुलेगा 'शीशमहल': जल्द शुरू होगी घूमने की व्यवस्था....|....पुलिस आने की अफवाह में भागा युवक....|....पटवारी हड़ताल पर, सरकार वेतन विसंगति दूर करने और पदोन्नति के अधिकार  देने से क्यो भाग रही है? - कांग्रेस