अनंतपुर में आरटीसी बस ने ऑटो को टक्कर मारी; सात की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अनंतपुर 24 नवंबर 2024। आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले के गारल्डिने मंडल में थलागास्पाल्ले के पास एक आंध्र प्रदेश सड़क परिवहन निगम (एपीआरटीसी) और ऑटो की टक्कर हो गई। ऑटो में खेतिहर मजदूर सवार थे। दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अनंतपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  जानकारी के अनुसार, कुट्टलुरु मंडल के नेलुटला गांव के लगभग 12 खेतिहर मजदूर गार्ल्डिन में काम करने गए थे। वापसी में वह ऑटो से यात्रा कर रहे थे। इस दौरान विपरीत दिशा से आ रही एपीआरटीसी बस ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे के बाद दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोगों ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। बाद में, इलाज के दौरान तीन और लोगों की मौत हो गई। 

पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लिया

जिले के एसपी जगदीश और डीएसपी वेंकटेश्वरुलु ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने एपीआरटीसी बस चालक को हिरासत में ले लिया है और घटना की जांच की जा रही है। 

मृतकों के परिवारों के लिए पांच लाख मुआवजे की घोषणा

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के लिए पांच लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायलों के लिए उचित इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया।

Leave a Reply

Next Post

विदेश मंत्री जयशंकर ने की 'ब्रांड भारत' की सराहना; कहा- यह प्रमाणिकता का प्रतीक, विश्व बंधुत्व का संदेश

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 24 नवंबर 2024। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को ‘ब्रांड भारत’ के विचार की सराहना की और कहा कि यह एक प्रामाणिकता का प्रतीक है, जो देश की पहचान, अभिव्यक्ति और विश्वास को दर्शाता है। इसके साथ ही यह संदेश भी देता […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल